विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से सन् 1987 से राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं। ये पुरस्कार विज्ञान को लोकप्रिय बनाने एवं संचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किए जाते हैं।
राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार निम्न श्रेणियों में प्रतिवर्ष प्रदान किए जाते हैं :-
राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार निम्न श्रेणियों में प्रतिवर्ष प्रदान किए जाते हैं :-
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार में उत्कृष्ट प्रयासों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार
यह पुरस्कार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के संचार में विशिष्ट कार्य अथवा वैज्ञानिक मनोवृत्ति (जिसका देश में व्यापक प्रभाव हो) को प्रोत्साहित करने के लिए किसी व्यक्ति अथवा किसी संस्थान को प्रदान किया जाता है। पुरस्कार के तहत दो लाख रुपये व एक स्मृति चिह्न प्रदान किया जाता है।- वर्ष 2017 के लिए मोहाली, पंजाब के डॉ. रघुबीर सिंह खांडपुर को यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
पुस्तकों और पत्रिकाओं सहित प्रिंट मीडिया के माध्यम से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार में उत्कृष्ट प्रयास के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार
यह पुरस्कार पुस्तकों, पत्रिकाओं, समाचार पत्रों आदि के माध्यम से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने में अथवा वैज्ञानिक मनोवृत्ति को प्रोत्साहित करने के लिए किसी व्यक्ति अथवा संस्थान को प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के तहत एक लाख रुपए की राशि प्रदान की जाती है।- वर्ष 2017 के लिए जयपुर के तरुण कुमार जैन, कोडिकोड के डॉ बी.ससिकुमार और गुवाहाटी के दिलीप कुमार शर्मा को यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। तरुण कुमार जैन विज्ञान समाचार पत्र 'वैज्ञानिक दृष्टिकोण' के संपादक हैं। डॉ. बी. ससिकुमार क्राप इम्प्रूवमेंट एवं बायोटैक्नोलॉजी कोझीकोड, केरल के प्रिंसीपल हैं। वहीं दिलीप कुमार शर्मा गुवाहाटी विश्वविद्यालय में गणित के प्रोफेसर हैं।
बच्चों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने में उत्कृष्ट प्रयास के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार
यह पुरस्कार बच्चों में वैज्ञानिक मनोवृत्ति उत्पन्न करने, उनके बीच विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने के लिए किसी व्यक्ति या संस्थान को प्रदान किया जाात है। इस पुरस्कार के तहत एक लाख रुपए की राशि प्रदान की जाती है।- वर्ष 2017 के लिए ओडिशा के डॉ. ज्योतिर्मयी मोहंती व मध्य प्रदेश की सारिका घारू को यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। डॉ. ज्योतिर्मयी मोहंती सेवानिवृत्त हैडमास्टर हैं। वहीं सारिका घारू अध्यापिका हैं।
लोकप्रिय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी साहित्य के अनुवाद में उत्कृष्ट प्रयास के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार
यह पुरस्कार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी साहित्य का किसी क्षेत्रीय भाषा में अनुवाद करने के लिए किसी व्यक्ति या संस्थान को प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के तहत एक लाख रुपए की राशि प्रदान की जाती है।- पात्र व्यक्ति/संस्था न मिलने के कारण वर्ष 2017 के लिए यह पुरस्कार किसी को प्रदान नहीं किया जाएगा।
नव प्रवर्तक और पारम्परिक प्रणालियों के माध्यम से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार में उत्कृष्ट प्रयास के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार
नव प्रवर्तक और पारम्परिक प्रणालियों के माध्यम से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के संचार अथवा वैज्ञानिक मनोवृत्ति के प्रसार में विशिष्ट योगदान देने वाले किसी पत्रकार विशेष अथवा किसी संस्थान को यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के तहत एक लाख रुपए की राशि प्रदान की जाती है।- वर्ष 2017 के लिए यह पुरस्कार ओडिशा के जगत्सिंगपुर जिले में स्थित सामाजिक सांस्कृतिक विकास केंद्र को प्रदान किया जाएगा।
इलेक्ट्रॉनिक माध्यम में विज्ञान व प्रौद्योगिकी संचार में उत्कृष्ट प्रयास के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार
इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों- रेडियो, टीवी के माध्यम से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के संचार अथवा वैज्ञानिक मनोवृत्ति के उन्नयन में उत्कृष्ट प्रयासों के लिए किसी संवाददाता विशेष अथवा संस्थान को यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के तहत एक लाख रुपए की राशि प्रदान की जाती है।- वर्ष 2017 के लिए यह पुरस्कार उत्तराखंड के देहरादून स्थित इंडियन सोसायटी ऑफ रिमोट सेंसिंग को प्रदान किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें