रविवार, 24 अप्रैल 2016

सामान्य ज्ञान क्विज : 53

1. देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का समाधि स्थल है-
(अ) राजघाट
(ब) शांति वन
(स) शक्ति स्थल
(द) वीर भूमि
2. शांति निकेतन, विश्व भारती के संस्थापक थे-
(अ) सुरेन्द्र नाथ बनर्जी
(ब) रवीन्द्र नाथ टैगोर
(स) महात्मा गांधी
(द) मोतीलाल नेहरू
3. नदियों व उनके किनारे बसे शहरों में कौनसा युग्म असत्य है-
(अ) शिवना नदी - मंदसौर
(ब) गंगा नदी - पटना
(स) गंगा नदी - वाराणसी
(द) गंगा नदी - लखनऊ
4. येना जल प्रपात किस नदी पर बना है तथा इसकी ऊंचाई कितनी है-
(अ) नर्मदा नदी - 183 मीटर
(ब) चम्बल नदी - 188 मीटर
(स) गंगा नदी - 208 मीटर
(द) यमुना नदी - 198 मीटर
5. संयुक्त राष्ट्र संघ के महत्वपूर्ण अंग 'सुरक्षा परिषद्' के स्थाई सदस्यों में से किसी एक का नकारात्मक मत सुरक्षा परिषद् को निर्णय लेने से रोक सकता है। यह कहलाता है-
(अ) वीटो पावर
(ब) सुपर पावर
(स) निगेटिव वोट
(द) इनमें से कोई नहीं



6. अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में न्यायाधीशों की नियुक्ति कितने वर्ष के लिए की जाती है?
(अ) 5 वर्ष
(ब) 7 वर्ष
(स) 9 वर्ष
(द) 10 वर्ष
7. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना कब की गई?
(अ) 27 दिसंबर, 1945
(ब) 27 दिसंबर, 1946
(स) 27 दिसंबर, 1947
(द) 27 दिसंबर, 1948
8. अरुणाचल के महत्वपूर्ण त्योहार 'मापिन' और 'सोलंगु' किन लोगों द्वारा मनाए जाते हैं?
(अ) मोनपा
(ब) अदीस
(स) निशिंग
(द) उपरोक्त सभी
9. चंडीगढ़ शहर किन पहाडिय़ों की तलहटी में बसा है-
(अ) अरावली
(ब) विंध्याचल
(स) सहयाद्रि
(द) शिवालिक
10. कोठारी, घग्घर, बनास और बाणगंगा नदियां किस राज्य में बहती हैं?
(अ) राजस्थान
(ब) मध्य प्रदेश
(स) गुजरात
(द) उत्तर प्रदेश
11. कर्नाटक के श्रवणबेलगोला में प्रतिष्ठित गोमतेश्वर की प्रतिमा की ऊंचाई कितनी है?
(अ) 13 मीटर
(ब) 15 मीटर
(स) 17 मीटर
(द) 20 मीटर
12. प्रतिवर्ष आम महोत्सव का आयोजन किया जाता है?
(अ) जयपुर
(ब) मुंबई
(स) दिल्ली
(द) कोलकाता



13. सोन नदी पर सिंचाई के लिए बनी बाणसागर परियोजना से कौनसे राज्य जुड़े हैं?
(अ) मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, झारखंड
(ब) राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश
(स) मध्य प्रदेश, गुजरात
(द) महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़
14. कर्नाटक के श्रवणबेलगोला में प्रतिष्ठित गोमतेश्वर की प्रतिमा का कितने वर्षों में एक बार महामस्तकाभिषेक किया जाता है?
(अ) 8 वर्ष
(ब) 10 वर्ष
(स) 12 वर्ष
(द) 15 वर्ष
15. अनाई मुडी (3,000 मीटर) एवं अगस्त्य कुट्टम (2,044 मीटर) पर्वत शिखर किस राज्य में स्थित हैं?
(अ) कर्नाटक
(ब) आंध्र प्रदेश
(स) केरल
(द) तमिलनाडु
उत्तर - सामान्य ज्ञान क्विज : 53
1. (स), 2. (ब), 3. (द), 4. (अ), 5. (अ), 6. (स), 7. (अ), 8. (ब), 9. (द), 10. (अ), 11. (स), 12. (स), 13. (अ), 14. (स), 15. (स)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें