मंगलवार, 5 अप्रैल 2016

उच्च शिक्षण संस्थानों की पहली राष्ट्रीय रैंकिंग जारी

नई दिल्ली। देश में पहली बार केंद्र सरकार द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों की राष्ट्रीय रैंकिंग जारी की गई। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने 'इंडिया रैंकिंग्स 2016' जारी। यह रैंकिंग पिछले साल शुरू किए गए 'नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क' का परिणाम है। इसके तहत विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और फार्मेसी श्रेणियों में रैंकिंग जारी की गई। रैंकिंग व्यवस्था में सभी उच शिक्षण संस्थानों को स्वेछा से भाग लेने की छूट दी गई थी। 29 सितंबर, 2015 को शुरू की गई इस व्यवस्था के तहत मिले उच शिक्षण संस्थानों के ब्योरों के आधार पर नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रेडिटेशन (एनबीए) ने यह रैंकिंग तैयार की है। इसके लिए उच शिक्षा के 3600 संस्थानों ने स्वयं आवेदन किया था। रैंकिंग में कर्नाटक के बेंगलुरू स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ  साइंसेज (आईआईएससी) को विश्वविद्यालयों की श्रेणी में 91.81 अंक के साथ पहला स्थान, इंजीनियरिंग संस्थानों में 89.42 अंकों के साथ मद्रास आईआईटी, मैनेजमेंट संस्थानों में  93.04 अंकों के साथ आईआईएम बेंगलुरू और फार्मेसी संस्थानों में मनिपाल कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मनिपाल (कर्नाटक) प्रथम स्थान पर हैं।



देश के 10 सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय

1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बैंगलोर (कर्नाटक)
2. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी, मुंबई (महाराष्ट्र)
3. जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली (दिल्ली)
4. हैदराबाद विश्वविद्यालय, हैदराबाद (तेलंगाना)
5. तेजपुर विश्वविद्यालय, तेजपुर (असम)
6. दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली (दिल्ली)
7. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी (उत्तर प्रदेश)
8. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ  स्पेस टेक्नोलॉजी, त्रिवेन्द्रम (केरल)
9. बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एवं साइंस, पिलानी (राजस्थान)
10. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)



देश के 10 सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग कालेज

1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास (तमिलनाडु)
2. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे, मुंबई (महाराष्ट्र)
3. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, खडग़पुर (उत्तर प्रदेश)
4. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली (दिल्ली)
5. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर (उत्तर प्रदेश)
6. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रुड़की (उत्तराखंड)
7. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, हैदराबाद (तेलंगाना)
8. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गांधीनगर (गुजरात)
9. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रोपड़-रूपनगर (पंजाब)
10. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पटना (बिहार)



देश के 10 सर्वश्रेष्ठ मैनेजमेंट कॉलेज

1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, बैंगलुरू, (कर्नाटक)
2. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद (गुजरात)
3. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कोलकाता (पश्चिम बंगाल)
4. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
5. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, उदयपुर (राजस्थान)
6. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कोझिकोड (केरल)
7. इंटरनेशनल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली (दिल्ली)
8. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेस्ट मैनेजमेंट, भोपाल (मध्य प्रदेश)
9. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर (उत्तर प्रदेश)
10. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, इंदौर (मध्य प्रदेश)

देश के 10 सर्वश्रेष्ठ फार्मेसी कॉलेज

1. मनिपाल कालेज ऑफ  फार्मेसी, मनिपाल (कर्नाटक)
2. यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट फार्मास्यूटिकल साइंसेज, चंडीगढ़ (चंडीगढ़)
3. जामिया हमदर्द, दिल्ली (दिल्ली)
4. पूना कालेज ऑफ  फार्मेसी, पुणे (महाराष्ट्र)
5. इंस्टीट्यूट ऑफ  फार्मेसी, निरमा विश्वविद्यालय, अहमदाबाद (गुजरात)
6. बांबे कालेज ऑफ  फार्मेसी, मुंबई (महाराष्ट्र)
7. बिरली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रांची (झारखंड)
8. अमृता स्कूल ऑफ  फार्मेसी, कोच्चि (केरल)
9. जेएसएस कालेज ऑफ  फार्मेसी, ओटाकामुंड (तमिलनाडु)
10. जेएसएस कालेज ऑफ  फार्मेसी, मैसूर (कर्नाटक)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें