मंगलवार, 10 मई 2016

10 मई, 2016 को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

➧भारतीय जनता पार्टी ने सार्वजनिक की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बीए की डिग्री और अंकतालिका
➧सुप्रीम कोर्ट का आदेश-देशभर के मेडिकल और डेंटल कालेजों में दाखिला सिर्फ नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) के जरिए ही होगा
➧केन्द्र सरकार का आदेश- अब स्कूल बनवाएंगे जाति और निवास प्रमाण पत्र
➧टैक्सी ऑपरेटरों की समस्या पर सड़क यातायात मंत्रालय के सचिव संजय मित्र की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन
➧झारखंड में गंगा संरक्षण के लिए ग्रामीण स्वच्छता पहल का शुभारंभ
➧लोकसभा में उत्तराखंड का 39,067 करोड़ रुपये का बजट पारित



➧राजस्थान : न्याय आपके द्वार अभियान शुरू
नेशनल ग्रीन टिब्यूनल (एनजीटी) ने 800 डीजल और 800 पेट्रोल वाहनों को रोहतांग दर्रे पर जाने की अनुमति दी
➧कवि कुमार विश्वास के गीत 'छड्ड दे पुडिय़ां जट्टां...' को अकाली दल ने दी चुनाती
➧केन्द्र सरकार ने दिए यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को दोबारा पैक करने के निर्देश, 20 से 25 किलो की थैलियों में की जाएगी पैकिंग
आत्मा राम नादकर्णी सुप्रीम कोर्ट में अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल नियुक्त
ग्रीस की संसद ने दी पेंशन और करों में सुधार के प्रस्तावों को मंजूरी
सातवीं एशियन यूथ मुक्केबाजी चैंपियनशिप : भारत तीन रजत और एक कांस्य जीतकर तीसरे स्थान पर
➧पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरा, 21वीं सदी में बुध के परागमन की तीसरी दुर्लभ आकाशीय घटना
➧गोरखपुर के वैज्ञानिक डॉ. मानवेंद्र सिंह को सिंगापुर के राष्ट्रीय शोध संस्थान से मिलेगा 15 करोड़ का अनुदान
फेसबुक ने चीन में जीती ट्रेडमार्क की जंग, 'झोंगशान पर्ल रिवर डिंक्स फैक्टरी' नहीं कर सकेगी फेसबुक के ट्रेडमार्क का इस्तेमाल
➧आईपीएस कुमार राजेश चंद्र नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) में महानिदेशक (एडीजी स्तर) नियुक्त
महाराणा प्रताप की 475वीं जंयती पर 100 और 10 रुपए के सिक्के जारी
➧छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस नवीन सिन्हा होंगे राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश
लिएंडर पेस ने जीता बुसान ओपन चैलेंजर टेनिस युगल खिताब, 16 साल बाद पहला चैलेंजर युगल खिताब

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें