शुक्रवार, 13 मई 2016

13 मई, 2016 को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

➧रियो ओलंपिक में कुश्ती स्पर्धा के 74 किलो वर्ग में पहलवान भेजे जाने पर विवाद, क्वालीफाई किया नरसिंह पंचम यादव ने, सुशील कुमार की ट्रायल करवाने की मांग
➧सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (सीडीएससीओ) के सैंपल टेस्ट में फेल हो गई दर्द निवारक दवा कांबीफ्लेम
➧शशांक मनोहर बने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल के पहले स्वतंत्र निर्विरोध अध्यक्ष
➧हरियाणा : प्रकाश सिंह कमेटी ने 71 दिन बाद सौंपी जाट आंदोलन की हिंसा रिपोर्ट
➧फोर्ब्स की वित्तीय जगत की 40 सबसे ताकतवर हस्तियों की सूची में भारत से कोटक मंहिद्रा बैंक के प्रमुख उदय कोटक का नाम, सूची में 33वां स्थान
➧इटली : समलैंगिकों के विवाह को मिली संसद की मंजूरी
➧ब्राजील : सीनेट ने पारित किया राष्ट्रपति डिल्मा रोसेफ पर महाभियोग चलाने और छह महीने के लिए शीर्ष पद से निलंबित करने का प्रस्ताव, उपराष्ट्रपति मिशेल टेमर देश के अंतरिम राष्ट्रपति बने
➧संगीतकार एआर रहमान भी बने भारतीय ओलंपिक दल के गुडविल एंबेसडर



➧देश की पहली सोलर ट्रेन तैयार, रेलवे तैयार करवा रहा है 30 ट्रेनें
➧विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जारी की दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित 103 शहरों की सूची, शीर्ष दस में भारत के 4 शहर
➧राज्यसभा में भी पारित हुआ 'इंसॉलवेंसी ऐंड बैंकरप्सी कोड, 2016' विधेयक
➧महाराष्ट्र सरकार ने 29,600 गांव सूखाग्रस्त घोषित किए
➧अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस : राष्ट्रपति ने 35 नर्सों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटेंगल पुरस्कार प्रदान किए
➧सहकारिता और संबंधित क्षेत्रों में सहयोग पर भारत और मॉरिशस के बीच अंतर सरकार समझौता
➧अक्षय ऊर्जा पर संयुक्त अरब अमीरात से सामान्य ढांचा समझौता
➧बिहार के डॉ. राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर को मिला केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय का दर्जा
➧उत्तराखंड के संबंध में राष्ट्रपति की संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत 27 मार्च, 2016 को की गई उद्घोषणा रद्द
➧सरकार ने हथकरघा उत्पादों को लोकप्रिय बनाने के लिए 'एनडीटीवी एथनिक रिटेल लिमिटेड' के साथ समझौता किया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें