मंगलवार, 17 मई 2016

17 मई, 2016 को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

➧केंद्र सरकार ने 'दया मृत्यु' (यूथनेशिया) संबंधी विधेयक पर मांगी जनता की राय
'स्वछ भारत पखवाड़े' से जोड़े जाएंगे केन्द्र सरकार के पेंशनभोगी
➧राष्ट्रीय तापविद्युत निगम लिमिटेड और कोल इंडिया लि. में करार, सिंदरी और गोरखपुर खाद कारखाने में दुबारा शुरू करेंगी उत्पादन
➧केन्द्र सरकार खोलेगी गांव-गांव में फार्म क्लीनिक
➧हरियाणा : भिवानी जिले के गांव तिगड़ाना में पांच हजार साल पुरानी हड़प्पाकालीन सभ्यता के महत्वपूर्ण अवशेष मिले
➧भारत के सुपरसोनिक इंटरसेप्ट मिसाइल परीक्षण पर पाकिस्तान ने जताई कड़ी आपत्ति



➧आस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने दुनिया का पहला स्कैनिंग हीलियम मइक्रोस्कोप (एसएचईएम) बनाने का दावा किया
➧जमशेदपुर की फातमा जमां ने यूनिवर्सिटी ऑफ  फ्लोरिडा में कंप्यूटर एंड इंफॉर्मेशन साइंस एंड इंजीनियरिंग में टॉप रैंक हासिल की
➧अमेरिकी लॉ फर्म 'बेकर होसटेटलर' ने दुनिया का पहला आर्टिफीशियल इंटेलीजेंट लॉयर (कृत्रिम लेकिन बुद्धिमान वकील) नियुक्त किया, रोबोट 'रॉस' करेगा विधि अनुसंधान सहायता
डॉ. स्वाति मजुमदार को मैक्सेल अवार्ड
➧पहले ही टेस्ट में शतक लगाने वाले पहली भारतीय क्रिकेटर दीपक शोधन का निधन

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें