बुधवार, 4 मई 2016

4 मई, 2016 को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

➧पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी बने रियो ओलंपिक के लिए गुडविल एंबेसडर (सद्भावना दूत)
➧उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक की पुस्तक 'चरैवेति-चरैवेति' का विमोचन
➧रेल मंत्री ने किया 'प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एंड इन्फॉर्मेशन सिस्टम प्रणाली' का उद्घाटन, स्मार्टफोन पर होगी रेल परियोजनाओं की निगरानी
➧राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने प्रदान किए 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह, मनोज कुमार को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
यूएस कमीशन फॉर इंटरनेशनल रिलिजियस फ्रीडम की रिपोर्ट को भारत सरकार ने नकारा, कहा- विदेशी संस्था की क्या हैसियत, जो भारत पर ऐसी टिप्पणी करे
➧अमेरिका ने बनाया पहला मानव रहित पोत 'सी हंटर'



➧बीसीसीआई ने राजीव गांधी खेल रत्न के लिए विराट कोहली और अर्जुन अवॉर्ड के लिए अंजिक्या रहाणे का नाम नामित किया
➧रियो ओलंपिक में रिकॉर्ड भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी भाग लेंगे, अब तक सात खिलाड़ी कर चुके हैं क्वालीफाई
➧जूनियर निशानेबाजी विश्वकप : यशस्विनी देशवाल ने जीता रजत पदक
➧कैलिफोर्निया वॉलनट कमीशन ने किया अखरोट पर शोध, कैंसर रोकने वाले गुण  का पता चला
➧आयात और निर्यात के रुख से अवगत करवाने वाला 'एक्जिम एनालाइटिक्स डैशबोर्ड' लॉन्च
द एनुअल मास्टर जनरल ऑफ आर्डिनेंस इंडस्ट्री कॉपरेशन मीट (एएमआईसीओएम-2016) शुरू, इस बार की मुख्य थीम 'स्वदेशीकरण' और विशेष थीम 'ऑप्ट्रोनिक्स एंड इलेक्ट्रोनिक्स'
राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम ने किया नबग्राम रेशम शिल्प उन्नयन कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, मुर्शिदाबाद(पश्चिम बंगाल) तथा मैसर्स दरियापुर ग्रामीण विकास सोसायटी, कालिया चक (पश्चिम बंगाल) के साथ लाइसेंस समझौता
➧राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी ने विजय माल्या का त्याग पत्र किया अस्वीकार, संसद की आचार समिति करेगी निष्कासन की सिफारिश
➧उत्तर प्रदेश : अब 'यशभारती' और पद्म सम्मान वालों को हर माह मिलेगी पेंशन
➧छत्तीसगढ़ : लोक सुराज अभियान के तहत मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कोरिया जिले से शुरू की 'महतारी जतन योजना', गर्भवतियों को हफ्ते में छह दिन मिलेगा मुफ्त पौष्टिक भोजन
विनियोग अधिनियम (निरसन) विधेयक 2015 में संशोधन को लोकसभा ने पारित किया, हजार से ज्यादा पुराने कानून होंगे खत्म
➧राजस्थान : मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया तीर्थराज पुष्कर में प्रदेश के तीसरे रोप वे का उद्घाटन
डॉ. अशोक पानगढिय़ा केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण परिषद में सदस्य नियुक्त

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें