➧रियो ओलंपिक-2016 में भारत
- जिमनास्ट : दीपा करमाकर चौथे स्थान पर रहीं (120 साल में जिमनास्टिक्स में भारत की तरफ से ओलिंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली वे पहली जिमनास्ट हैं)
- निशानेबाजी : निशानेबाजी में भारतीय चुनौती समाप्त, गगन नारंग और चैन सिंह 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन के फाइनल में जगह नहीं बना पाए
- बैडमिंटन : किदांबी श्रीकांत पुरुष एकल और पीवी सिंधू महिला एकल के प्रीक्वार्टरफाइनल में, साइना नेहवाल हारीं, मनु अत्री और बी. सुमित रेड्डी पुरुष युगल में अपना अंतिम मुकाबला जीतकर भी प्रतियोगिता से बाहर
- एथलेटिक्स : महिला वर्ग की मैराथन में ओपी जैशा 89नें और कविता राउत 120वें स्थान पर रहीं
- टेनिस : सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी मिश्रित युगल में कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में हारी
- हॉकी : क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम से 3-1 से हारी भारतीय टीम
- मुक्केबाजी : मनोज कुमार उज्बेकिस्तान के फजलीद्दीन गैबनजारोव से हारे
➧राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रक्षा एवं अर्धसैनिक बलों के 82 कर्मियों को बहादुरी पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की मंजूरी दी
- हवलदार हांगपान दादा को अशोक चक्र (मरणोपरांत ) (अपने साथियों के बीच दादा के नाम से मशहूर अरुणाचल प्रदेश के निवासी शहीद हवलदार हांगपान 1997 में सेना की असम रेजिमेंट में शामिल हुए थे। कर्तव्य निर्वाह करने के समय वह आतंकवाद से मुकाबले के लिए गठित बल 35 राष्ट्रीय राइफल्स में पदस्थापित थे)
- 14 शौर्य चक्र, इनमें से छह मरणोपरांत
- नौसेना के नाविक वीर सिंह और लेफ्टिनेंट कमांडर विकास कुमार नरवाल को नौ सेना पदक
- स्क्वाड्रन लीडर अभिषेक सिंह तंवर और स्क्वाड्रन लीडर भावेश कुमार दुबे को वायुसेना पदक
- भारतीय तट रक्षक कमांडेंट राधाकृष्ण राजेश नाम्बिराज और कुलदीप प्रधान यांत्रिक को तटरक्षक पदक
- बहादुरी के लिए 63 सेना पदक प्रदान किए जाएंगे
➧देश के विभिन्न हिस्सों में नशीले पदार्थो के सेवन की खतरनाक स्थिति को लेकर जागी केंद्र सरकार ने अब राज्यों को नए सिरे से इसके खिलाफ एक आक्रामक और समग्र अभियान चलाने की पेशकश की, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से नौ पन्नों की विस्तृत एडवाइजरी जारी की गई है
➧स्वतंत्रता की 70वीं वर्षगांठ पर वाराणसी में बना 210 किलोग्राम का केक, 200 लोगों ने जलाईं 70 हजार मोमबत्तियां, इस रिकॉर्ड को बनवाने का श्रेय डॉ. जगदीश पिल्लई को (यह विश्व रिकॉर्ड अब तक गिनीज बुक में अमेरिकन पेयजल कंपनी माइकस हार्ड लेमोनेड के नाम था। कंपनी की 17वीं वर्ष गांठ 13 अप्रैल 2016 को लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में 50,151 मोमबत्तियां जला कर मनाई गई थी।)
➧सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी तेल एवं प्राकृतिक गैस कॉपरेरेशन (ओएनजीसी) ने सरकार के स्टार्ट अप इंडिया कार्यक्रम को सफल बनाने की दिशा में पहल करते हुए सौ करोड़ रुपए का फंड बनाने का एलान किया (पेट्रोलियम सेक्टर में नई सोच को बढ़ावा देने के लिए होगा फंड का इस्तेमाल)
➧पाकिस्तान रेलवे के आंतरिक ऑडिट ने अपनी ताजा रिपोर्ट में 10 अरब रुपये के घोटाले का पता लगाया
क्यूबा की सन् 1959 में हुई क्रांति के नेता फिदेल कास्त्रो ने अपना 90वें जन्मदिन मनाया
➧रियो ओलंपिक की तैराकी स्पर्धा में अमेरिका के माइकल फेल्प्स ने चार गुणा 100 मीटर मेडले रिले में स्वर्ण पदक जीता, करियर के 23वें ओलंपिक स्वर्ण पदक के साथ उन्होंने संन्यास की घोषणा की (फेल्प्स के अब कुल 28 ओलंपिक पदक हो गए हैं)
➧वित्त मंत्रालय ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु का प्रस्ताव स्वीकार किया, अगले साल से पेश नहीं होगा रेल बजट, आम बजट का ही हिस्सा होगा
➧पश्चिम-मध्य रेलवे ने जारी किए निर्देश- स्टेशन चलती ट्रेन में सेल्फी ली तो 5 हजार रु. तक जुर्माना (भोपाल, इटारसी, जबलपुर, कोटा सहित विभिन्न जोन में 25 अगस्त से यह व्यवस्था लागू की जा रही है)
➧कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) लाएगा हाउसिंग स्कीम, सस्ते मकान खरीदने के लिए रख सकेंगे पीएफ को गिरवी
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें