➧भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने स्क्रैमजेट इंजन का सफल परीक्षण किया, आरएच-560 साउंडिंग रॉकेट के जरिए दो स्क्रैमजेट इंजनों का परीक्षण किया गया (स्क्रैमजेट इंजन का उपयोग तभी किया जाता है, जब रॉकेट उड़ान के दौरान वायुमंडल में होता है। इससे ईंधन के साथ जाने वाले ऑक्सीडाइजर की मात्रा घटा कर प्रक्षेपण लागत घटाने में मदद मिलेगी, इस परीक्षण के लिए इसरो के उन्नत प्रौद्योगिकी यान (एटीवी) का इस्तेमाल किया गया। अमेरिका, रूस और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के बाद स्क्रैमजेट इंजन के प्रक्षेपण परीक्षण का प्रदर्शन करने वाला भारत चौथा देश है।)
➧रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने पनामा पेपर्स लीक को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर जनहित याचिका का विरोध किया, कहा- विदेश में बैंक खाता रखना कोई अपराध नहीं है, उदार भुगतान योजना के तहत या आरबीआइ से अनुमति लेकर खोला गया खाता कानून का उल्लंघन नहीं है
➧दैनिक जागरण की वरिष्ठ पत्रकार योगिता यादव को राजेंद्र यादव हंस कथा सम्मान-2016 से सम्मानित किया गया
➧कनेक्टीकट ओपन टेनिस टूर्नामेंट-2016 : सानिया मिर्जा ने अपनी रोमानियाई जोड़ीदार मोनिका निकुलेस्कु के साथ जीता महिला युगल खिताब
➧एटीपी विंस्टन सलेम ओपन टेनिस टूर्नामेंट-2016 : लिएंडर पेस और उनके जर्मन जोड़ीदार आंद्रे बेगेमैन की जोड़ी फाइनल में हारी, स्पेन के गुइलेर्मो गार्सिया लोपेज और फिनलैंड के हेनरी कोंटीनेन की जोड़ी ने जीता खिताब
➧दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली बैडमिंनट खिलाड़ी पीवी सिंधू और कांस्य पदक पर कब्जा जमाने वाली पहलवान साक्षी मलिक, जिमनास्ट दीपा करमाकर, और सिंधू के कोच पुलेला गोपीचंद को बीएमडब्ल्यू कार भेंट की
➧केन्द्र सरकार ने मध्य प्रदेश के 'महू' स्टेशन का नाम 'डॉ. अंबेडकर नगर' रखा, राज्य सरकार ने राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित की
➧नासा के जूनो अंतरिक्ष यान ने बृहस्पति ग्रह का पहला फ्लाईबाय (सबसे नजदीक से गुजरना) सफलतापूर्वक पूरा किया, यह 27 अगस्त को बृहस्पति से 4,200 किलोमीटर के ऊपर से गुजरा था (पांच अगस्त 2011 को जूनो अंतरिक्ष यान प्रक्षेपित किया गया था)
➧इंडोनेशिया के एमबाह गोथो दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति, दस्तावेजों के अनुसार 31 दिसंबर, 1870 को हुआ यानी वे 145 साल के हैं (हाल ही भारत के वाराणसी के स्वामी शिवानंद ने अपनी उम्र 120 साल होने का दावा किया था)
➧ब्राजील में कलाकारों ने दीवार पर पेंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, रियो ओलंपिक से प्रेरित 560 फीट लंबी इस पेंटिंग को गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में जगह दी गई है, पेंटिंग को 'एटनियास' शीर्षक दिया गया है
अमरीका की एक गैर-लाभकारी निजी एजेंसी 'पॉपुलेशन रेफरेंस ब्यूरो' (पीआरबी) के आकलन 2050 तक दुनिया की आबादी 33 फीसदी बढ़कर 9.9 अरब तक पहुंच जाएगी

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें