रविवार, 16 अक्टूबर 2016

करेंट अफेयर्स 2016 : 20 सितंबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पार्टी यूनाइटेड रशिया पार्टी ने संसद के निचले सदन डूमा के चुनाव में 450 सीटों में से 343 सीटें जीतीं
आईआईटी, गुवाहाटी में परम-ईशान सुपर-कंप्यूटर का शुभारंभ, मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर बोले- पूर्वोत्तर, पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में सबसे तेज और अत्यंत शक्तिशाली कंप्यूटर है परम-ईशान (परम-ईशान की शक्ति 250 टेराफ्लॉप है और उसकी क्षमता तीन सौ टेरा-बाइट है।)
रेलवे का फैसला, स्टेशनों पर बुजुर्गों और विकलांगों को मिलेगी यात्री मित्र सेवा, यात्री मित्र सेवा की बुकिंग आईआरसीटीसी ई-टिकटिंग वेबसाइट पर या मोबाइल के माध्यम से 139 (आईवीआरएस और एसएमएस) पर की जा सकती है
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में ओपेरा हाउस में भारत के संगम महोत्सव का आगाज, पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा हुए शामिल



ऑस्ट्रेलिया ने भारत को सौंपी तीन प्राचीन कलाकृतियां, इनमें बैठे हुए बुद्ध, देवी प्रत्यांगिरा और बुद्ध के भक्तों की मुद्रा दर्शायी गई प्रतिमाएं शामिल हैं, ये प्रतिमाएं पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा को सीनेटर मिच फीफिल्ड ने नेशनल गैलरी ऑफ ऑस्ट्रेलिया (एनजीए) में आयोजित एक विशेष समारोह में सौंपी
सुप्रीम कोर्ट ने गूगल, याहू और माइक्रोसॉफ्ट को लिंग परीक्षण के विज्ञापन प्रतिबंधित करने का निर्देश दिया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें