➧नीति आयोग ने सन् 2024 के ओलम्पिक खेलों में 50 पदकों के लक्ष्य के साथ 'लेट्स प्ले' नाम से खेलों की नई कार्य योजना का ऐलान किया, इस कार्य योजना का मकसद देश में खेलों की स्थिति में सुधार कर इसमें नई जान फूंकना है
➧भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व विकेटकीपर एमएसके प्रसाद को सीनियर राष्ट्रीय चयन समिति का अध्यक्ष बनाया, प्रसाद संदीप पाटील की जगह लेंगे, वेंकटेश प्रसाद जूनियर चयन समिति प्रमुख (बीसीसीआई ने अपनी 87वीं वार्षिक आम बैठक में यह निर्णय लिया)
➧क्रिकेट पत्रिका विजडन ने कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी को ऑल टाइम भारतीय टेस्ट एकादश टीम का कप्तान चुना
➧केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संयुक्त उपक्रम कंपनी हिन्दुस्तान डायमंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड को बंद करने को मंजूरी दी (इस कंपनी में भारत सरकार और दक्षिण अफ्रीका की डि बियर्स सेंटेनरी मॉरीशस लिमिटेड की 50-50 प्रतिशत की हिस्सेदारी है)
➧तमिलनाडु के रामनाथपुरम के कामुती में दुनिया का सबसे बड़ा सौर संयंत्र राष्ट्र को समर्पित, इसका निर्माण अडाणी समूह की इकाई अडाणी ग्रीन एनर्जी ने किया है, इसकी क्षमता 648 मेगावाट की है
➧नई दिल्ली के विज्ञान भवन में अतुल्य भारत पर्यटन निवेश समिट का आयोजन
➧केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास का नाम '7 लोक कल्याण मार्ग' किया, इसी प्रकार सरकार ने इंदिरा आवास योजना (आईएवाई) का नाम बदलकर प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) रखा है (पीएम आवास को अभी तक '7 रेस कोर्स रोड' के नाम से जाना जाता था)
➧केन्द्र सरकार का ऐतिहासिक निर्णय- रेल बजट का आम बजट में विलय, बजट पारित कराने की संपूर्ण प्रक्रिया 31 मार्च से पहले होगी पूरी (इस निर्णय के बाद रेलवे के लिए अलग बजट पेश करने की 92 वर्ष से चल रही परंपरा अब इतिहास बन जाएगी)
➧चीन ने यलो सी में की 2,843.18 मीटर तक खुदाई, समुद्र में तेल और गैस के लिए इतनी गहराई तक खुदाई का नया विश्व रिकॉर्ड बना
➧रेलवे : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जोन ने छोटे आकार का चलता-फिरता पोर्टेबल पैनल तैयार किया (इस तकनीक से नॉन इंटरलॉङ्क्षकग और मुख्य पैनल में तकनीकी खराबी आने पर ट्रेनों की गति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा एवं विषम परिस्थितियों में भी गाडिय़ों का आवागमन सामान्य तरीके से जारी रहेगा)
➧अफगानिस्तान के मंत्रिमंडल ने अफगान संसद में सिखों के लिए एक सीट आरक्षित करने के विधेयक को मंजूरी दी
➧भारतीय नौसेना ने सतह से हवा में लम्बी दूरी के लिए एयर मिसाइल प्रणाली (एलआरएसएएम) को बिना पायलट के लक्ष्य विमान (पीटीए) के खिलाफ सफलतापूर्वक परीक्षण किया, यह परीक्षण 20 सितंबर 2016 को अंतरिम परीक्षण रेंज (आईटीआर), बालासोर उड़ीसा से किया गया

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें