शुक्रवार, 18 नवंबर 2016

करेंट अफेयर्स 2016 : 27 सितंबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पहली बार दो कक्षाओं में एक साथ उपग्रह स्थापित किए, ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी-सी 35 से 8 उपग्रह किए थे प्रक्षेपित, प्रक्षेपित उपग्रहों में भारत के स्कैटसेट-1, प्रथम और पीसेट के अलावा पांच विदेशी उपग्रह शामिल
भारतीय क्रिकेट टीम ने कानपुर में अपने 500वें टेस्ट में न्यूजीलैंड को 197 रन से हराया, यह टेस्ट में 130वीं जीत रही, इस जीत के साथ ही भारतीय टीम 500 टेस्ट मैच खेलने वाली दुनिया की चौथी टीम बन गई है



संयुक्त राष्ट्र महासभा के 71वें अधिवेशन में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पहली बार बलूचिस्तान का मुद्दा उठाया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद् (सीएसआईआर) के प्लेटिनम जुबली समारोह का उद्घाटन, उन्होंने सीएसआईआर द्वारा विकसित पौधों की 7 किस्मों को किसानों को समर्पित कीं
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के नवनियुक्त महानिदेशक ओपी सिंह ने पदभार ग्रहण किया
आईटी कंपनी इंफोसिस ने 'इंफी मेकर अवार्ड' के विजेताओं के नाम घोषित किए, इस अवार्ड के पहले एडीशन में विभिन्न क्षेत्रों के 20 विजेताओं का चयन किया गया है
बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नेस्ले इंडिया ने एनजीओ 'नन्ही कली' से हाथ मिलाया, '2-मिनट नूडल्स' टैगलाइन को बदलकर '2-मिनट ऑफ एजूकेशन' (दो मिनट की पढ़ाई) किया

उत्तर प्रदेश

राज्य मंत्रिमंडल के आठवें विस्तार में गायत्री प्रजापति और जियाउद्दीन रिजवी को मंत्रिमंडल में जगह दी गई
स्वीडन की कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी एरिक्सन ने राज्य के 1,500 बुनकरों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने का काम हाथ में लिया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें