बुधवार, 29 मार्च 2017

करेंट अफेयर्स 2017 : 28 मार्च को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

स्टैंडिंग कॉन्फ्रेंस ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (स्कोप) ने वर्ष 2014-15 के एक्सिलेंस अवार्ड विजेताओं की घोषणा की (महारत्न-नवरत्न कंपनियों की व्यक्तिगत श्रेणी में एक्सीलेंस अवार्ड एनबीसीसी के चेयरमैन व एमडी डॉ. अनूप कुमार मित्तल को, मिनीरत्न उपक्रमों की श्रेणी-1 में व्यक्तिगत लीडरशिप का स्कोप एक्सिलेंस अवार्ड राजस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंट्स के एमडी एके जैन को और अन्य उपक्रमों की श्रेणी में व्यक्तिगत लीडरशिप का अवार्ड इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (इरेडा) के सीएमडी केएस पोपली को दिया गया है)
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टैट ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया (हाल ही में शॉन टैट ने ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया कार्ड हासिल किया है, टैट ने 3 टेस्ट, 35 वनडे और 12 टी-20 मैच खेले हैं।)
वियतनाम ओपन इंटरनेशनल चैलेंजर बैडमिंटन टूर्नामेंट : सैत्विकसैराज रनकिरेड्डी अैार चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने जीता पुरुष युगल खिताब
पुरुष हॉकी विश्व लीग फाइनल 2017 और हॉकी विश्व कप 2018 की मेजबानी ओडिशा राज्य करेगा, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसका एलान किया (विश्व हॉकी लीग फाइनल-2017 एक से दस दिसंबर के बीच कलिंगा स्टेडियम में होगा, जबकि विश्व कप-2018 28 नवंबर से 16 दिसंबर के बीच कराया जाएगा, ओडिशा दोनों टूर्नामेंट का प्रायोजक है, इन खिताबों का नाम पुरुष विश्व हॉकी लीग फाइनल भुवनेश्वर-2017 और ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप भुवनेश्वर-2018 होगा)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें