शुक्रवार, 31 मार्च 2017

करेंट अफेयर्स 2017 : 30 मार्च को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

लोकसभा में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) बिल के 4 विधेयक मंजूर (इन विधेयकों को मिली मंजूरी- 1. केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) विधेयक 2017, 2. एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर (आइजीएसटी) विधेयक 2017, 3. वस्तु एवं सेवा कर (राज्यों को क्षतिपूर्ति) विधेयक, 2017 और 4. संघ राज्य क्षेत्र वस्तु एवं सेवा कर (यूटीजीएसटी) विधेयक 2017)
सुप्रीम कोर्ट का आदेश- भारत स्टेज-3 (बीएस-थ्री) उत्सर्जन मानक वाले वाहन एक अप्रेल से न तो बिकेंगे, न इनका पंजीकरण ही होगा
वाराणसी में जी-20 फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप के सदस्यों और प्रतिनिधियों की बैठक (भारत इस कामकाजी ग्रुप के समूह का कनाडा के साथ सह अध्यक्ष है)
तमिलनाडु क्रिकेट टीम ने जीती देवधर ट्रॉफी (विशाखापट्टनम में आयोजित फाइनल में तमिलनाडु की टीम ने इंडिया 'बी' को 42 रन से हराया, इस ट्राफी की जीत से तमिलनाडु पहला राज्य बन गया है, जिसने देश के सभी घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी, ईरानी कप, विजय हजारे ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और देवधर ट्रॉफी अपने नाम की है)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष होंगे हृदय नारायण दीक्षित (17वीं विधानसभा के अध्यक्ष बनने वाले दीक्षित उन्नाव की भगवंतनगर सीट से भाजपा विधायक हैं)


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें