सोमवार, 4 फ़रवरी 2019

4 फरवरी 2019 : विश्व कैंसर दिवस

आज का दिन : 4 फरवरी 2019

विश्व कैंसर दिवस

(World Cancer Day)

  • 4 फरवरी, 1933 में अंतरराष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ ने स्विट्जरलैंड के जिनेवा में पहली बार विश्व कैंसर दिवस मनाया गया।
  • कैंसर एक घातक बीमारी है। इसी बीमारी के नियंत्रण और आमजन में इसके प्रति जागरुकता फैलाने के लिए प्रतिवर्ष 4 फरवरी को 'विश्व कैंसर दिवस' मनाया जाता है।
  • केंद्रीय अंतरराष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण (यूआईसीसी) के बैनर तले विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। 
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार सन् 2030 तक कैंसर के मरीजों की संख्या 1 करोड़ से अधिक हो सकती है। 
  • तंबाकू का सेवन कैंसर के रोग का सबसे प्रमुख कारण है। इस रोग के बारे में माना जाता है कि उपचार से बचाव ही बेहतर है। कैंसर हो जाने पर इससे छुटकारा पाना मुश्किल होता है पर नामुमकिन नहीं। मरीज अगर दृढ़ इच्छाशक्ति से इस बीमारी का सामना करे और सही समय पर इलाज मुहैया हो तो इलाज संभव हो जाता है।
  • वर्तमान में कैंसर के कुछ प्रकार हैं- मुंह का कैंसर, स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, ब्रेन कैंसर, बोन कैंसर, ब्लैडर कैंसर, पेंक्रियाटिक कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, गर्भाशय कैंसर, किडनी कैंसर, लंग कैंसर, त्वचा कैंसर, स्टमक कैंसर, थायरॉड कैंसर, गले का कैंसर इत्यादि।
  • केंद्रीय अंतरराष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण (यूआईसीसी) की ओर से वर्ष 2019 से 2021 तक त्रिवर्षीय अभियान I Am and I Will लॉन्च किया गया है। 

भारत में कैंसर के प्रति जागरुकता

  • भारत में कैंसर के प्रसार को रोकने और जल्दी पता लगाने और इलाज के उद्देश्य से 1975-76 में राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण कार्यक्रम शुरू किया गया।
  • भारत में राष्ट्रीय कैंसर जागरुकता दिवस 7 नवंबर को मैडम क्यूरी के जन्मदिन पर मनाया जाता है।
  • देश में राष्ट्रीय आरोग्य निधि के अंतर्गत 'स्वास्थ्य मंत्री कैंसर रोगी निधि' योजना 2009 में शुरू की गई। इस निधि से सहायता प्राप्त करने के लिए ऐसे विभिन्न क्षेत्रीय कैंसर केंद्रों में राष्ट्रीय आरोग्य निधि जैसी रिवाल्विंग निधि स्थापित करने का प्रस्ताव है, जिन्हें भारत सरकार के कैंसर कार्यक्रम से उपकरणों के लिए धनराशि प्राप्त होती है।
 

*विश्व कैंसर दिवस-2019-2021 का विषय/थीम*

I Am and I Will
*यह त्रिवर्षीय (2019 से 2021) तक का विषय/थीम रखा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें