आज का दिन : 22 मार्च 2019
बिहार दिवस
(Bihar Diwas)
- 22 मार्च 1912 को बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग कर बिहार राज्य की स्थापना की गई थी। इसी उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाता है।
- सन् 1935 में उड़ीसा (ओडिशा) को इससे अलग कर अलग राज्य बनाया गया।
- बिहार को राज्य का दर्जा 26 जनवरी 1950 को मिला।
- सन् 2000 में झारखंड को इससे अलग कर राज्य का दर्जा प्रदान किया गया।
- वर्तमान यानी सन् 2019 में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व राज्यपाल लाल जी टंडन हैं।
बिहार के बारे में अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
- बिहार 21077' उत्तरी अक्षांश से 27031' उत्तरी अक्षांश व 83020' से 88017' पूर्व देशान्तर के मध्य स्थित है।
- बिहार के पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश, दक्षिण में झारखण्ड एवं उत्तर में नेपाल है।
बिहार की राजधानी- पटना। - बिहार का कुल क्षेत्रफल है- 94,163 वर्ग किलोमीटर।
- वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार की जनसंख्या- 10,40,99,452
- वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार में लिंगानुपात- 918/1000 पुरुष पर।
- वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार में साक्षरता दर- 61.8 प्रतिशत।
- बिहार में उच्च न्यायालय पटना में स्थित है।
- बिहार का राज्य पशु-गौर और राज्य पक्षी-इंडियन रोलर है।
- बिहार की मुख्य भाषाएं- हिन्दी, मगही [मागधी], भोजपुरी, अंगिका, मैथिली हैं।
- बिहार में द्विसदनीय विधायिका है। इसके अंतर्गत विधानसभा में 243 सदस्य एवं विधान परिषद् में 75 सदस्य हैं।
- बिहार से लोकसभा के लिए 40 एवं राज्यसभा के लिए 16 सदस्य चुने जाते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें