रविवार, 10 मार्च 2019

सामान्य ज्ञान क्विज : 95

1. चीन, जापान, द. कोरिया, उत्तरी कोरिया और ताइवान स्थित हैं-
(अ) पूर्वी एशिया
(ब) दक्षिण एशिया
(स) मध्य एशिया
(द) पश्चिम एशिया
2. जनसंख्या एवं क्षेत्रफल की दृष्टि से किस महाद्वीप का विश्व में प्रथम स्थान है।
(अ) यूरोप
(ब) एशिया
(स) अंटार्कटिका
(द) अमेरिका
3. कौनसी पर्वत शृंखला एशियाई रूस एवं यूरोपीय रूस का विभाजन करती है?
(अ) आरमेनिया की गांठ
(ब) हिंदुकुश पर्वत
(स) यूराल पर्वत
(द) माउण्ट पेक्टू
4. किस बंदरगाह को 'पोर्ट ऑफ कॉल' तथा 'पूर्व का द्वार' के नामों से भी जाना जाता है।
(अ) विशाखापट्टनम बंदरगाह
(ब) टोकियो बंदरगाह
(स) सिंगापुर बंदरगाह
(द) चाबहार बंदरगाह
5. तुंग्या नाम से स्थानांतरित कृषि कहां की जाती है?
(अ) म्यांमार
(ब) चीन
(स) श्रीलंका
(द) मैक्सिको



6. वियतनाम की राजधानी है?
(अ) हनोई
(ब) बेरूत
(स) बुखारेस्ट
(द) पोर्ट विला
7. मध्य एशिया के स्टेपी प्रदेश में कौनसी जनजाति पाई जाती है?
(अ) बेद्दा
(ब) सेमांग
(स) लैप्स
(द) खिरगीज
8. मैनचेस्टर नहर किस देश में स्थित है?
(अ) ब्रिटेन
(ब) पनामा
(स) रूस
(द) फ्रांस
9. नेपाल भारत की किस दिशा में स्थित है?
(अ) पूर्व
(ब) पश्चिम
(स) उत्तर
(द) दक्षिण
10. भारत के समुद्र तट से सीमा लगने वाले राज्यों की संख्या कितनी है?
(अ) 8
(ब) 7
(स) 9
(द) 10
11. 'गुलिवर्स ट्रैवल्स' के लेखक हैं-
(अ) जोनाथन स्विफ्ट
(ब) चार्ल्स डिकेंस
(स) रिचर्ड निक्सन
(द) रोम्या रोलां
12. मैडम तुसाद के लंदन स्थित वैक्स म्यूजियम में किस फिल्म अभिनेता की प्रतिमा सबसे पहले लगाई गई?
(अ) दिलीप कुमार
(ब) मनोज कुमार
(स) राजकपूर
(द) अमिताभ बच्चन



13. कम्प्यूटर की भाषा में कितने बिट के समूह को निबल कहा जाता है।
(अ) चार
(ब) छह
(स) आठ
(द) दो
14. कोंकण युद्धाभ्यास किन दो देशों की नौ सेनाओं के बीच होता है?
(अ) भारत-फ्रांस
(ब) फ्रांस-पुर्तगाल
(स) भारत-ब्रिटेन
(द) भारत-पुर्तगाल
15. सूर्य का व्यास पृथ्वी के व्यास से ................ गुना बड़ा है,
(अ) 110
(ब) 115
(स) 120
(द) 125

उत्तर - सामान्य ज्ञान क्विज : 95

1. (अ), 2. (ब), 3. (स), 4. (स), 5. (अ), 6. (अ), 7. (द), 8. (अ), 9. (स), 10. (स), 11. (अ), 12. (द), 13. (अ), 14. (स), 15. (अ)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें