आज का दिन : 23 अप्रेल 2019
विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस
(World Book and Copyright Day)
- प्रतिवर्ष 23 अप्रेल को पूरी दुनिया में विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस मनाया जाता है।
- संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख घटक निकाय संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने सन् 1995 में पहली बार विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस मनाया।
- आम बोलचाल में विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस को 'विश्व पुस्तक दिवस' ही कहा जाता है।
- विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस मनाने का उद्देश्य किताबों का हमारे जीवन में महत्ल बताने के साथ ही लोगों और किताबों के बीच की दूरी पाटना है।
- इंटरनेट के इस युग में भी पुस्तकों का अपना अलग ही महत्व है। इसी महत्व को प्रतिवर्ष विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस के माध्यम से लोगों को पुस्तकों के प्रति आकर्षित किया जाता है।
- भारत सरकार ने सन् 2001 से देश में विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस मनाने की शुरुआत की।
- यूनेस्को ने वर्ष 2019 के लिए संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह को 'वर्ल्ड बुक कैपिटल' नामित किया है। इसी प्रकार सन् 2020 के लिए यूनेस्को ने मलेशिया के कुआलालम्पुर को 'वल्र्ड बुक कैपिटल' नामित किया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें