आज का दिन : 14 जून 2019
विश्व रक्तदाता दिवस
(World Blood Donor Day)
- सम्पूर्ण विश्व में प्रतिवर्ष 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है।
- विश्व रक्तदाता दिवस को विश्व रक्तदान दिवस भी कहा जाता है।
- सन् 2004 से विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जा रहा है।
- विश्व रक्तदाता दिवस को मनाने का मूल उद्देश्य लोगों को रक्तदान करने के प्रति जागरूक करना है।
- नोबल पुरस्कार विजेता आस्ट्रिया के कार्ल लैंडस्टेनर का जन्म 14 जून 1868 को हुआ था। उन्होंने एबीओ रक्त समूह तंत्र की खोज की थी। इसलिए उनके जन्मदिवस को ही विश्व रक्तदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- 58वां विश्व स्वास्थ्य सम्मेलन सन् 2005 में आयोजित हुआ था। इसी सम्मेलन में सभी 192 सदस्य देशों ने 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के रूप में मनाने की स्वीकृति दी थी।
- रक्त की आवश्यकता घायलों, गर्भवती महिलाओं, कैंसर पीडि़त को, थैलेसीमिया पीडि़तों आदि को रहती है। इसी कारण इस दिवस का महत्व बहुत अधिक है। लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने से प्रतिवर्ष लाखों का जीवन बचाने में सहायता मिलती है।
- वर्ष 2019 के विश्व रक्तदाता दिवस का मेजबान देश रवांडा को बनाया गया है। रवांडा के किगाली में विश्व रक्तदाता दिवस यानी 14 जून को मुख्य आयोजन होगा।
- विश्व रक्तदाता दिवस 2019 से एक विशेष अभियान चलाय जा रहा है। यह अभियान “Safe blood for all” पर आधारित है।
- भारत में प्रतिवर्ष 1 अक्टूबर को 'राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस' मनाया जाता है। यह दिवस पहली बार इंडियन सोसायटी ऑफ ब्लड ट्रॉसफ्यूजन एण्ड इम्यूनोहैमेटोलॉजी की ओर से सन् 1975 में मनाया गया। इस संस्था की स्थापना 22 अक्टूबर 1971 में डॉ. जे.जी. जौली और मिसीज के. स्वरुप क्रिसेन के नेतृत्व में हुई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें