आज का दिन : 1 जुलाई 2019
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस
(National Doctor’s Day)
- सन् 1991 से हमारे देश में प्रतिवर्ष 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस यानी डॉक्टर्स डे मनाया जा रहा है।
- 1 जुलाई को देश के प्रख्यात चिकित्सक, स्वतंत्रता सेनानी और समाज सेवी डॉ. बिधान चन्द्र राय (बी.सी. राय) का जन्मदिन और पुण्य तिथि दोनों ही हैं। उन्हीं की स्मृति में प्रतिवर्ष 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है।
- राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस हमारे जीवन में चिकित्सकों की भूमिका और महत्व को प्रदर्शित करता है।। इस दिवस को मनाने का मूल उद्देश्य चिकित्सकों के सामुदायिक, व्यक्तिगत योगदान और नि:स्वार्थ सेवा हेतु उनको धन्यवाद देना है।
- चिकित्सकों के लिए भी राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस एक महत्त्वपूर्ण दिन है, क्योंकि यह उन्हें अपने चिकित्सकीय प्रशिक्षण को पुनर्जीवित करने का अवसर प्रदान करता है।
डॉ. बिधान चन्द्र राय / बी.सी. राय
- 1 जुलाई, 1882 को बिहार में जन्मे डॉ. बिधान चन्द्र राय 'भारतीय स्वतंत्रता संग्राम' के एक अहम सिपाही रहे थे।
- पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री (1948-1962) रहे डॉ. बिधान चंद्र राय को 4 फरवरी, 1961 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से भी सम्मानित किया गया। 1 जुलाई, 1962 को उनका निधन हुआ।
- डॉ. बिधान रॉय को बंगाल का महान वास्तुकार माना जाता है जिन्होंने पाँच प्रख्यात शहर दुर्गापुर, कल्याणी, बिधाननगर, अशोकनगर और हाबड़ा की स्थापना की.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें