आज का दिन : 21 सितम्बर, 2019
अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस
International Day of Peace
- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सन् 2002 से प्रतिवर्ष 21 सितम्बर को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस दिवस मनाने का निर्णय लिया था।
- अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाने का उद्देश्य धरती पर शांति स्थापित करना है। लोगों को अहिंसा और शांति की ओर मोडऩे के लिए अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है।
- वर्ष 1982 से शुरू होकर 2001 तक सितम्बर महीने का तीसरा मंगलवार 'अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस' या 'विश्व शांति दिवस' के लिए चुना जाता था।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 7 सितम्बर, 2001 को प्रस्ताव 55/282 के तहत सन् 2002 से प्रतिवर्ष 21 सितम्बर को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाने का निर्णय लिया था।
- 21 सितम्बर को संयुक्त राष्ट्र की लगभग सभी संस्थाएं, गैर सरकारी संगठन व दुनिया भर की सरकारें अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस को मनाती हैं।
- प्रतिवर्ष संयुक्त राष्ट्र की ओर से 'अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस' के लिए एक थीम यानी विषय का निर्धारण किया जाता है।
- 'अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस' पर सम्पूर्ण विश्व में जगह-जगह सफेद रंग के कबूतरों को उड़ाया जाता है। शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाने की यह परम्परा बहुत पुरानी है।
- दुनिया भर में शांति का संदेश पहुंचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने कला, साहित्य, सिनेमा, संगीत और खेल जगत की प्रसिद्ध हस्तियों को शांतिदूत भी नियुक्त किया हुआ है।
- इस साल यानी सन् 2019 में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस की थीम "Climate Action for Peace" है। इस थीम से विश्व के लोगों को यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि शांति बनाए रखने के लिए जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करना अति आवश्यक है। जलवायु में हो रहा परिवर्तन दुनिया की शांति और सुरक्षा के लिए बेहद खतरनाक है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें