शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2019

11 अक्टूबर, 2019 : अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस

आज का दिन : 11 अक्टूबर, 2019

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस

International Day of the Girl Child

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 19 दिसंबर 2011 को प्रस्ताव पारित करके प्रतिवर्ष 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का निर्णय किया।
  • 11 अक्टूबर, 2012 को पहला अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। 
  • अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य लड़कियों द्वारा सामना की जाने वाली चुनौतियों को पहचानना एवं उनकी आश्यकताओं को उजागर करना है। साथ ही लड़कियों के सशक्तीकरण को बढ़ावा देते हुए उनके मानवाधिकारों को पूरा करने में सहायता करना है।
  • एक गैर सरकारी संगठन 'प्लान इंटरनेशनल' ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बालिका दिवस मनाने की पहल की थी। इसके बाद कनाडा ने संयुक्त राष्ट्र आम सभा में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने संबंधी प्रस्ताव रखा जिस पर संयुक्त राष्ट्र ने 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में चुना।



भारत में बालिका सशक्तीकरण

  • भारत में 'राष्ट्रीय बालिका दिवस' 24 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन सन् 1966 में इंदिरा गांधी ने पहली बार प्रधानमंत्री का पद संभाला था। राष्ट्रीय बालिका दिवस सन् 2009 से मनाया जा रहा है।
  • बालिका कल्याण के लिए वर्तमान में भारत सरकार की ओर से 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' और 'सुकन्या समृद्धि खाता योजना' संचालित की जा रही है।
  • बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना : इस योजना की शुरुआत 22 जनवरी, 2015 को हरियाणा के पानीपत से की गई। यह योजना शुरुआत में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ऐसे 100 चुनिंदा जिलों में एक राष्ट्रीय अभियान के जरिए कार्यान्वित की जाएगी, जहां पर बालक-बालिकाओं का अनुपात  बेहद कम है। वर्ष 1991 में हर 1000 बालकों पर 945 बालिकाएं थीं, लेकिन वर्ष 2011 में हर 1000 बालकों पर 918 बालिकाएं ही थीं। देश में हरियाणा में सबसे कम 1000 पर 877 महिलाएं हैं, जबकि केरल में सर्वाधिक 1000 पर 1084 महिलाएं हैं।
  • सुकन्या समृद्धि खाता योजना : इस योजना की शुरुआत 4 दिसंबर, 2014 को की गई। 3 दिसंबर, 2014 को सुकन्या समृद्धि खाता नियम-2014 को भारत के राजपत्र में प्रकाशित किया गया। सुकन्या समृद्धि खाता बालिका के माता-पिता या संरक्षक द्वारा बालिका के नाम से उसके जन्म लेने से दस वर्ष तक की आयु हासिल करने तक खोला जा सकेगा।


*अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस-2019 का विषय/थीम*

GirlForce: Unscripted and Unstoppable

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें