शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2019

25 अक्टूबर, 2019/कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी : राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

आज का दिन : 25 अक्टूबर, 2019/कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

National Ayurveda Day


  • देश में मनाया जाने वाला यह चौथा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया जाता है।
  • विक्रम संवत् की कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को यह दिवस मनाया जाता है। इस बार विक्रम संवत् 2076 की कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी 25 अक्टूबर, 2019 को आई है।
  • आयुर्वेद के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से भारत सरकार ने वर्ष 2016 से यह दिवस मनाने की घोषणा की थी। इस अवसर पर आयुष मंत्रालय 3-4 आयुर्वेद विशेषज्ञों को 'राष्ट्रीय धनवंतरी आयुर्वेद पुरस्कार' से भी सम्मानित करता है, जिसमें प्रशस्ति-पत्र, ट्राफी (धनवंतरी की मूर्ति) और पांच लाख रुपये का नकद पुरस्कार शामिल हैं।
  • राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में आयुर्वेद दिवस-2019 पर विशेष आयोजन किया जा रहा है। इस संस्थान में धनवंतरी पूजन और 'राष्ट्रीय धनवंतरी आयुर्वेद पुरस्कार-2019' समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आयुष (स्वतंत्र प्रभार) एवं रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री श्रीपद येस्सो नाइक भी उपस्थित रहेंगे।



धनतेरस/धन्वंतरि जयंती

  • सनातन परम्परा के अनुसार आज ही के दिन यानी कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को आयुर्वेद के प्रणेता धन्वंतरि समुद्र मंथन के पश्चात् अमृत कलश लेकर प्रकटे थे। इसलिए इसे धन्वंतरि जयंती या धनतेरस के रूप में मनाते हैं। यह त्योहार आरोग्य (स्वास्थ्य) का पर्व माना जाता है। आज से ही पांच दिवसीय दीपावली पर्व की शुरुआत होती है। ये पर्व हैं-धनतेरस, रूप चौदस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज।


*राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस-2019 का विषय/थीम*

दीर्घायु के लिए आयुर्वेद

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें