रविवार, 27 अक्टूबर 2019

27 अक्टूबर, 2019 : पैदल सेना दिवस

आज का दिन : 27 अक्टूबर, 2019

पैदल सेना दिवस

Infantry Day


  • प्रतिवर्ष पैदल सेना (इंफेंट्री) की वीरता की स्मृति में 27 अक्टूबर को पैदल सेना दिवस यानी इन्फैंट्री डे मनाया जाता है।
  • सन् 1947 में 27 अक्टूबर के दिन भारतीय सेना की सिख रेजीमेंट की बटालियन के जवानों ने कश्मीर घाटी को पाकिस्तानी हमलावरों से मुक्त कराया था। उन्हीं बहादुर पैदल सैनिकों की याद में प्रतिवर्ष यह दिवस मनाया जाता है।
  • पैदल सेना भारतीय सेना की एक शाखा है, जिसके सैनिक सर्वाधिक साहस और वीरता से लड़ाई लड़ते हैं, क्योंकि इन्हें जमीन पर परंपरागत तरीके से युद्ध लडऩा होता है। इसलिए सेना में इस शाखा को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। यह दुश्मन के घर में घुसकर मारने के लिए प्रसिद्ध है।
  • भारतीय सेना में पैदल सेना सबसे बड़े दल के रूप में शामिल है।
  • पैदल सेना को 'युद्ध की रानी' यानी 'क्वीन ऑफ द बैटल' कहा जाता है। पैदल सेना को भारतीय थल सेना की रीढ़ की हड्डी के समान माना जाता है। शारीरिक चुस्ती-फुर्ती, अनुशासन, संयम और कर्मठता पैदल सैनिकों के बुनियादी गुण हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें