आज का दिन : 30 अक्टूबर, 2019
विश्व बचत दिवस
World Savings Day
- प्रतिवर्ष सम्पूर्ण विश्व में 31 अक्टूबर को विश्व मितव्ययता दिवस यानी विश्व बचत दिवस मनाया जाता है।
- भारत में विश्व बचत दिवस 30 अक्टूबर को मनाया जाता है। सन् 1984 में 31 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निधन के बाद से ही हमारे देश में यह दिवस एक दिन पूर्व यानी 30 अक्टूबर को मनाया जाता है।
- पहली बार विश्व बचत दिवस सन् 1924 में मनाया गया।
- सन् 1924 में इटली के मिलान शहर में वल्र्ड सोसायटी ऑफ सेविंग्स बैंक की ओर से प्रथम अंतरराष्ट्रीय मितव्ययिता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसी सम्मेलन के आखिरी दिन 'विश्व बचत दिवस' मनाने की घोषणा की गई।
- विश्व बचत दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को बचत (मितव्ययता) के लिए प्रोत्साहित करना है। यह दिन सुरक्षित तथा सुनिश्चित भविष्य के लिए निरंतर बचत के महत्व को रेखांकित करता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें