गुरुवार, 31 अक्टूबर 2019

31 अक्टूबर, 2019 : राष्ट्रीय एकता दिवस

आज का दिन : 31 अक्टूबर, 2019

राष्ट्रीय एकता दिवस

National Unity Day


  • सरदार वल्लभ भाई पटेल के 140वें जन्मदिवस यानी 31 अक्टूबर 2014 से देश में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है।
  • देश के नागरिकों खासकर युवाओं को एकता और अखंडता का महत्व बताने और देश को एक सूत्र में पिराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 'लौह पुरुष' के सम्मान में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है।
  • सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को हुआ था। स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री के रूप में उन्होंने देश में बिखरी हुई 500 से अधिक स्वतंत्र रियासतों को भारत का भाग बनाने में अतिमहत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
  • पटेल स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री रहे।
  • वल्लभ भाई पटेल को लौह पुरुष और सरदार पटेल भी कहा जाता है।
  • सरदार पटेल को देश में केन्द्रीय सेवाओं का जनक कहा जाता है। उन्होंने ही आईएएस, आईपीएस जैसी केंद्रीय सेवाओं की शुरुआत करवाई थी।
  • पटेल की जंयती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में संपूर्ण देश में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाता है।



सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार

  • हाल ही गृह मंत्रालय ने देश की एकता और अखंडता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार शुरू किया है।
  • सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार की घोषणा राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्टूबर को की जाएगी।
  • पुरस्कार स्वरूप एक पदक और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इसके साथ किसी भी प्रकार की मौद्रिक राशि या नकद पुरस्कार संबद्ध नहीं होगा।
  • यह सम्मान विशेष स्थिति और अत्यधिक सुयोग्य मामलों को छोड़कर मरणोपरांत प्रदान नहीं किया जाएगा।
  • एक साल में तीन से अधिक पुरस्कार नहीं दिए जाएंगे।
  • सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार राष्ट्रपति प्रदान करेंगे।



स्टैच्यू ऑफ यूनिटी

  • राष्ट्र ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी विशालकाय प्रतिमा का निर्माण करवाया है, जिसे 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' नाम दिया गया है।
  • 31 अक्टूबर, 2018 को गुजरात के नर्मदा जिले में सरदार सरोवर बांध के निकट नर्मदा नदी के साधू बेट नामक टापू पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का अनावरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। सरदार पटेल की यह प्रतिमा 182 मीटर यानी 597 फीट ऊंची है।
  • स्टैच्यू ऑफ यूनिटी विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा है।  चीन में स्प्रिंग टेंपल बुद्धा की प्रतिमा इससे छोटी (153 मीटर) है।
  • स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का शिलान्यास 31 अक्टूबर, 2013 को किया गया और अनावरण 31 अक्टूबर, 2018 को किया गया।
  • स्टैच्यू ऑफ यूनिटी प्रतिमा के निकट ही प्रधानमंत्री ने 'वॉल ऑफ यूनिटी' का भी अनावरण किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें