गुरुवार, 21 नवंबर 2019

21 नवम्बर, 2019 : विश्व दूरदर्शन दिवस

आज का दिन : 21 नवम्बर, 2019

विश्व दूरदर्शन दिवस

World Television Day

  • प्रतिवर्ष 21 नवम्बर को विश्व दूरदर्शन दिवस मनाया जाता है। 
  • संयुक्त राष्ट्र द्वारा यह दिवस 1997 से मनाया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 17 दिसंबर, 1996 को निर्णय लिया था कि प्रतिवर्ष 21 नवम्बर को विश्व दूरदर्शन दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
  • लोगों के बीच ज्ञान के प्रवाह को बरकरार रखने और संचार व सूचना के महत्वपूर्ण साधन के रूप में इसकी महत्ता बताने के लिए विश्व दूरदर्शन दिवस मनाया जाता है।
  • टेलीविजन का आविष्कार जे.एल. बेयर्ड ने 1920 के दशक में किया था।
  • टेलस्टार पहला टीवी सैटेलाइट था जो एटीऐंडटी द्वारा 1962 में लॉन्च किया गया था।
  • भारत में टेलीविजन यानी दूरदर्शन का पहला प्रसारण 15 सितम्बर, 1959 को शुरू हुआ। शुरुआत में आधे घंटे का प्रसारण होता था। इसे 'टेलीविजन इंडिया' नाम दिया गया। सन् 1975 में इसका नामकरण 'दूरदर्शन' किया गया। अब तो यह शब्द टेलीविजन का हिंदी पर्याय बन चुका है।
  • वर्ष 1982 में देश में 'रंगीन दूरदर्शन' की शुरूआत हुई थी। 3 नवंबर 2003 में दूरदर्शन का 24 घंटे चलने वाला समाचार चैनल शुरू हुआ।
  • भारत का पहला हिंदी निजी मनोरंजन चैनल जी टीवी है। इसकी स्थापना 1 अक्टूबर तथा प्रसारण 2 अक्टूबर 1992 में शुरू हुआ।
  • भारत का सबसे पुराना निजी क्षेत्र का न्यूज चैनल आज तक है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें