आज का दिन : 3 दिसंबर, 2019
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस
(International Day of Persons with Disabilities)
- अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस सन् 1992 से प्रतिवर्ष 3 दिसंबर को मनाया रहा है।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सन् 1991 में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन अथवा अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस मनाने संबंधी प्रस्ताव पारित किया था।
- अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस मनाने का उद्देश्य शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को समाज की मुख्य धारा में लाने और उनके प्रति भेदभाव की सोच बदलने का प्रयास करना है।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सन् 1981 को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन वर्ष के रूप में मनाया गया। इसके पश्चात् महासभा ने सन् 1983 से 1992 तक के दशक को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दशक के रूप में मनाया।
- भारत में दिव्यांगों के कल्याण संबंधी योजनाओं का क्रियान्वयन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय करता है।
- वर्ष 2017 में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से सुगम्य भारत अभियान भी चलाया गया।
- अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय का दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग प्रत्येक वर्ष दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में अर्जित की गई उत्कृष्ट उपलब्धियों एवं किए गए कार्यों के लिए व्यक्तियों, संस्थानों, संगठनों और राज्य / जिला आदि को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करता है।
भारत में राष्ट्रीय पुरस्कार
- अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस-2019 के अवसर पर 3 दिसंबर को दिव्यांग व्यक्तियों को अधिकार सम्पन्न बनाने के उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू वर्ष 2019 के लिए 14 श्रेणियों में 65 पुरस्कार प्रदान करेंगे।
राष्ट्रीय पुरस्कार निम्नलिखित 14 श्रेणियों में दिए जायेंगे, जो इस प्रकार हैं-
- 1. सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी/ स्व-नियोजित व्यक्ति
- 2. सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता और नियोजन अधिकारी और /अथवा एजेंसियां
- 3. दिव्यांग व्यक्तियों को अधिकार सम्पन्न बनाने के लिए कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति और संस्था
- 4. आदर्श श्रेणी
- 5. दिव्यांग व्यक्तियों का जीवन सुधारने के उद्देश्य से किए जा रहे सर्वश्रेष्ठ प्रायोगिक अनुसंधान अथवा नवोन्मेष अथवा उत्पाद
- 6. दिव्यांग व्यक्तियों के लिए बाधा रहित माहौल तैयार करने के लिए किया गया उत्कृष्ट कार्य
- 7. पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाला सर्वश्रेष्ठ जिला
- 8. राष्ट्रीय दिव्यांग वित्त और विकास निगम (एनएचएफडीसी) की सर्वश्रेष्ठ मार्गदर्शक एजेंसी
- 9. सृजनशील वयस्क दिव्यांग व्यक्ति
- 10. सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग बच्चा
- 11. सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस
- 12. पहुंच योग्य सर्वश्रेष्ठ वेबसाइट
- 13. (1) दिव्यांग व्यक्तियों को अधिकार सम्पन्न बनाने के लिए बढ़ावा देने और (2) अभिगम्य भारत अभियान के कार्यान्वयन का सर्वश्रेष्ठ राज्य
- 14. सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें