शुक्रवार, 10 जनवरी 2020

10 जनवरी 2020 : विश्व हिन्दी दिवस

आज का दिन : 10 जनवरी 2020

विश्व हिन्दी दिवस

(World Hindi Day)

  • सन् 1975 में 10 जनवरी के दिन नागपुर में प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन आयोजित किया गया था, इसीलिए इस दिन को विश्व हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • सन् 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी को प्रतिवर्ष 'विश्व हिन्दी दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की थी।
  • विश्व हिन्दी दिवस को मनाने का उद्देश्य हिन्दी भाषा का प्रचार-प्रसार और हिन्दी को अन्तरराष्ट्रीय भाषा के रूप में प्रस्तुत करना है।
  • दुनिया के विभिन्न देशों में स्थित भारतीय दूतावास विश्व हिन्दी दिवस को विशेष रूप से मनाते हैं।
  • विदेश मंत्रालय की ओर से पहला विश्व हिन्दी दिवस नार्वे में मनाया गया था।
  • 11वां विश्व हिन्दी सम्मेलन 18 से 20 अगस्त, 2018 तक मॉरीशस के पोर्ट लुईस में आयोजित किया गया। मॉरीशस ने तीसरी बार विश्व हिन्दी सम्मेलन की मेजबानी की। 11वें विश्व हिन्दी सम्मेलन का विषय/थीम 'हिंदी विश्व और भारतीय संस्कृति' था।
  • 12वें विश्व हिन्दी सम्मेलन का आयोजन 10 से 12 सितंबर, 2021 तक मध्य प्रदेश के देवास में होगा।
  • देश में प्रतिवर्ष 14 सितंबर को 'हिन्दी दिवस' मनाया जाता है। 14 सितंबर, 1949 को संविधान सभा ने हिन्दी को राजभाषा का दर्जा दिया था। इसी उपलक्ष्य में देशभर में 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।

विश्व हिन्दी सम्मेलन के आयोजन



विश्व हिन्दी सम्मेलनशहरदेशदिनांक
पहलानागपुरभारत10-12 जनवरी 1975
दूसरापोर्ट लुईसमॉरीशस28-30 अगस्त 1976
तीसरानई दिल्लीभारत28-30 अक्टूबर 1983
चौथापोर्ट लुईसमॉरीशस02-04 दिसंबर 1993
पांचवां पोर्ट ऑफ स्पेनत्रिनिदाद और टोबैगो04-08 अप्रैल 1996
छठालंदनइंग्लैंड14-18 सितंबर 1999
सातवांपारामारिबोसूरीनाम06-09 जून 2003
आठवां न्यूयॉर्कअमेरिका13-15 जुलाई 2007
नौवांजोहान्सबर्गदक्षिण अफ्रीका22-24 सितंबर 2012
दसवां भोपालभारत 10-12 सितंबर 2015
ग्यारहवां पोर्ट लुईसमॉरीशस18-20 अगस्त 2018
बारहवांदेवासभारत10-12 सितंबर, 2021


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें