बुधवार, 1 जनवरी 2020

सामान्य ज्ञान क्विज : 109

1. कारगिल व लेह के बीच मार्ग प्रदान करने वाला दर्रा कौनसा है?
(अ) फलता दर्रा
(ब) खुंजरेब दर्रा
(स) बनिहाल दर्रा
(द) पीरपंजाल दर्रा
2. लंगूर किसका राज्य पशु है?
(अ) दिल्ली
(ब) बिहार
(स) असम
(द) राजस्थान
3. प्राचीन इन्द्रप्रस्थ नगर को वर्तमान में किस नाम से जाना जाता है?
(अ) मथुरा
(ब) देहरादून
(स) दिल्ली
(द) आगरा
4. धूसर तीतर और गौरैया किसके राज्य पक्षी हैं?
(अ) राजस्थान
(ब) हरियाणा
(स) दिल्ली
(द) उत्तराखंड
5. रोशनआरा उत्सव किस शहर में आयोजित किया जाता है?
(अ) दिल्ली
(ब) मुंबई
(स) जयपुर
(द) विशाखापट्टनम



6. जूरी, धलाई, मान नदियां किस प्रदेश में बहती हैं?
(अ) त्रिपुरा
(ब) राजस्थान
(स) बिहार
(द) केरल
7. चेन्नई किस प्रदेश की राजधानी है?
(अ) कर्नाटक
(ब) आंध्र प्रदेश
(स) केरल
(द) तमिलनाडु
8. मद्रास राज्य किस सन् में तमिलनाडु बना?
(अ) सन् 1972
(ब) सन् 1970
(स) सन् 1968
(द) सन् 1965
9. दीमापुर हवाई अड्डा किस राज्य में है?
(अ) असम
(ब) नागालैंड
(स) मणिपुर
(द) पश्चिम बंगाल
10. पंजाब राज्य के पश्चिम में स्थित है-
(अ) हिमाचल प्रदेश
(ब) राजस्थान
(स) पाकिस्तान
(द) जम्मू और कश्मीर
11. बेणेश्वर का जनजातीय कुंभ किस राज्य में लगता है?
(अ) आंध्र प्रदेश
(ब) राजस्थान
(स) मध्य प्रदेश
(द) उत्तर प्रदेश
12. भारत की सबसे बड़ी तोप मानी जाने वाली जयबाण तोप किस किले में रखी हुई है?
(अ) ग्वालियर किला, ग्वालियर
(ब) मेहरानगढ़, जोधपुर
(स) लाल किला, दिल्ली
(द) जयगढ़ का किला, जयपुर



13. बिहार के पड़ोसियों से संबंधित कौनसा तथ्य असत्य है?
(अ) पूर्व में पश्चिम बंगाल
(ब) पश्चिम में उत्तर प्रदेश
(स) दक्षिण में झारखण्ड
(द) उत्तर में पंजाब
14. खारून, खसर्दा, ईब, शंख, कन्हर, लालगर नदियां किस राज्य में बहती हैं?
(अ) छत्तीसगढ़
(ब) उत्तर प्रदेश
(स) पंजाब
(द) हरियाणा
15. ओथेलो के लेखक हैं?
(अ) मैक्सिम गोर्की
(ब) रोम्या रोलां
(स) विलियम शेक्सपियर
(द) एच.जी. वेल्स

उत्तर - सामान्य ज्ञान क्विज : 109

1. (अ), 2. (अ), 3. (स), 4. (स), 5. (अ), 6. (अ), 7. (द), 8. (स), 9. (ब), 10. (स), 11. (ब), 12. (द), 13. (द), 14. (अ), 15. (स)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें