आज का दिन : 26 जनवरी 2020
गणतंत्र दिवस
(Republic Day)
- गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है। 26 जनवरी, 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था, इसलिए यह दिवस पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसी दिन से हमारा देश सरकार के संसदीय रूप के साथ एक संप्रभुताशाली समाजवादी लोकतांत्रिक गणतंत्र के रूप दुनिया के सामने आया।
- 26 जनवरी, 1950 को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली तथा 21 तोपों की सलामी के बाद 'इर्विन स्टेडियम' में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' को फहराकर भारतीय गणतंत्र के ऐतिहासिक जन्म की घोषणा की थी।
- गणतंत्र दिवस पूरे देश में बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है। सबसे बड़ा आयोजन नई दिल्ली में इंडिया गेट पर आयोजित किया जाता है जिसमें देश की सांस्कृतिक विरासत के साथ ही सेना के तीनों अंग अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते हैं। झांकियों का यह काफिला विजय चौक से शुरू होकर लाल किले तक जाता है।
- हर वर्ष गणतंत्र दिवस के इस महा उत्सव में किसी दूसरे देश का कोई मेहमान बुलाया जाता है। वर्ष 2019 में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा बतौर विशिष्ट अतिथि गणतंत्र दिवस के महाउत्सव में उपस्थित हुए थे।
- वर्ष 2020 के गणतंत्र दिवस परेड के विशिष्ट अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियास बोलसोनारो हैं। इससे पहले वर्ष 1996 और 2004 में ब्राजील के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बन चुके हैं।
- गणतंत्र दिवस पर सभी मुख्य सरकारी इमारतों संसद भवन, राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट, केंद्रीय सचिवालय आदि को रोशनी से सजाया जाता है। इस दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है।
- गणतंत्र दिवस का उत्सव तीन दिन तक मनाया जाता है। दूसरे दिन 27 जनवरी को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट्स प्रधानमंत्री की रैली में परेड के साथ विभिन्न प्रदर्शन करते हैं।
- तीसरे और अंतिम दिन बीटिंग द रिट्रीट का आयोजन किया जाता है जिसमें तीनों सेनाओं का बैंडवादन होता है। इसके बाद औपचारिक रूप से समारोह का समापन होता है। शाम ठीक 6 बजे राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज उतार लिया जाता है। इसके बाद औपचारिक रूप से गणतंत्र दिवस समारोह का समापन होता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें