शनिवार, 4 जनवरी 2020

4 जनवरी 2020 : विश्व ब्रेल दिवस

आज का दिन : 4 जनवरी 2020

विश्व ब्रेल दिवस

(World Braille Day)


  • दृष्टि-बाधित लोगों को अक्षर ज्ञान कराने वाली ब्रेल लिपि के आविष्कारक लुई ब्रेल के जन्मदिवस पर यह दिवस मनाया जाता है।
  • लुई ब्रेल का जन्म उत्तरी फ्रांस के कूपवरे शहर में 4 जनवरी 1809 को हुआ था।
  • वैसे तो ब्रेल दिवस काफी पहले से मनाया जा रहा है, लेकिन संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 6 नवम्बर, 2018 को प्रतिवर्ष 4 जनवरी को विश्व ब्रेल दिवस मनाने प्रस्ताव पारित किया। प्रथम ब्रेल दिवस 4 जनवरी, 2019 को मनाया गया। 4 जनवरी, 2020 को दूसरा लुई ब्रेल दिवस मनाया जा रहा है।
  • लुई ब्रेल तीन वर्ष की उम्र में अपनी दृष्टि खो बैठे। उसके बाद उन्होंने उभरे हुए बिंदुओं के सहारे एक भाषा निर्मित की, जिसे महसूस करके दृष्टिहीन व्यक्ति पढ़ सकता है। ब्रेल एक प्रकार की कूट भाषा है।
  • लुई ब्रेल ने मात्र 15 वर्ष की उम्र में ब्रेल लिपि बना दी थी। सन् 1824 तक यह दुनिया के लगभग सभी देशों के दृष्टिहीनों के उपयोग में लाई जाने लगी थी।
  • सन् 2009 में उनके द्विशताब्दी जन्म दिवस पर हमारे देश में लुई ब्रेल की स्मृति को बनाए रखने के लिए एक डाक टिकट जारी किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें