गुरुवार, 9 जनवरी 2020

9 जनवरी 2020 : प्रवासी भारतीय दिवस

आज का दिन : 9 जनवरी 2020

प्रवासी भारतीय दिवस

(Pravasi Bhartiya Divas)


  • सन् 2003 में पहली बार 'प्रवासी भारतीय दिवस' मनाया गया था।
  • सन् 1915 की 9 जनवरी को महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे। उसी दिवस के स्मृति में यह दिवस मनाया जाता है।
  • शुरुआत में प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता था। 
  • वर्तमान में प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन हर दो साल में एक बार किया जाता है।
  • 15वां प्रवासी भारतीय दिवस 21 से 23 जनवरी, 2019 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी (बनारस) में आयोजित किया गया था।
  • 14वां प्रवासी भारतीय दिवस 7 से 9 जनवरी, 2017 को बैंगलूरू, कर्नाटक में आयोजित किया गया था।
  • 13वां प्रवासी भारतीय दिवस 7 से 9 जनवरी, 2015 को गांधीनगर, गुजरात में आयोजित किया गया था।
  • अब 16वां प्रवासी भारतीय दिवस सन् 2021 में आयोजित होगा।
  • प्रवासी भारतीय दिवस अनिवासी भारतीयों को अपनी जड़ों से जोडऩे के उद्देश्य से मनाया जाता है। इसके अलावा अप्रवासी भारतीयों की भारत के प्रति सोच, भावना की अभिव्यक्ति, देशवासियों के साथ सकारात्मक बातचीत के लिए एक मंच भी उपलब्ध कराना है।
  • प्रवासी भारतीय दिवस 'प्रवासी भारतीय मामले मंत्रालय' का प्रमुख कार्यक्रम है।
  • प्रवासी भारतीयों में भारतीय मूल के लोग और अप्रवासी भारतीय शामिल हैं। इनकी गिनती दुनिया के शिक्षित और सफल समुदाय के रूप में होती है। दुनिया के हर कोने में, प्रवासी भारतीय समुदाय को इसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, हस्तक्षेप न करने और स्थानीय समुदाय के साथ सफलतापूर्वक तालमेल बनाये रखने के कारण जाना जाता है।

1 टिप्पणी: