आज का दिन : 10 अप्रेल 2020
विश्व होम्योपैथी दिवस
(World Homeopathy Day)
- होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के संस्थापक डॉ. सैमुअल हनीमैन के जन्म दिवस 10 अप्रेल को विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया जाता है।
- होम्योपैथी के संस्थापक डॉ. क्रिश्चियन फ्रेडरिक सेमुएल हनीमैन का जन्म 10 अप्रेल, 1755 में जर्मनी में हुआ था।
- वर्ष 2020 में कोविड-19 के कहर के चलते होम्योपैथी दिवस पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित हैं। प्रतिवर्ष देश में केन्द्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद द्वारा वार्षिक पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। वर्ष 2020 में अभी तक ये पुरस्कार घोषित नहीं किए गए हैं।
- होम्योपैथी एक चिकित्सा पद्धति है जो औषधियों और उनके अनुप्रयोग पर आधारित है। यह चिकित्सा के 'समरूपता के सिंद्धात' पर आधारित है जिसके अनुसार औषधियां उन रोगों से मिलते-जुलते रोग दूर कर सकती हैं, जिन्हें वे उत्पन्न कर सकती हैं।
केन्द्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद
- भारत में केन्द्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (सीसीआरएच) आयुष मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त अनुसंधान संगठन है। यह संगठन होम्योपैथी में समन्वय, विकास, प्रसार एवं वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देती है।
- केन्द्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद का गठन 30 मार्च 1978 को किया गया था।
- केन्द्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है और देश में परिषद् के 22 संस्थान /इकाइयों के नेटवर्क के माध्यम से बहु-केंद्रित अनुसंधान कार्य किये जाते हैं।
- वर्तमान यानी सन् 2019 में केन्द्रीय होम्योपैथी परिषद के चेयरमैन डॉ. अनिल खुराना हैं।
- प्रतिवर्ष परिषद की ओर से होम्योपैथी के क्षेत्र में असाधारण कार्यों को मान्यता देने के उद्देश्य से, होम्योपैथी से संबंधित आयुष पुरस्कार - लाइफ टाइम अचिवमेंट, बेस्ट टीचर, युवा वैज्ञानिक और सर्वश्रेष्ठ अनुसंधान प्रदान किया जाता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें