आज का दिन : 22 अप्रेल 2020
पृथ्वी दिवस
(Earth Day)
- 22 अप्रेल, 1970 को पहली बार पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस वर्ष दुनिया 50वां पृथ्वी दिवस मना रही है।
- पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करना है।
- सितम्बर, 1960 में अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने वसंत ऋतु में पर्यावरण के प्रति राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया। इसी के मद्देनजर बाद में 22 अप्रेल, 1970 को पहला पृथ्वी दिवस मनाया गया।
- यह वह दौर था जब पर्यावरण राजनीतिक सरकारों की प्राथमिकता में शामिल नहीं था। इसलिए पृथ्वी दिवस की शुरुआत एक प्रकार से पर्यावरण शिक्षा के रूप में की गई। बाद में इसने एक आंदोलन का रूप ले लिया और लगभग पूरी दुनिया में 22 अप्रेल को पृथ्वी दिवस मनाया जाने लगा।
- अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन को 'फादर ऑफ अर्थ डे' भी कहा जाता है।
- संयुक्त राष्ट्र की ओर से सन् 2009 में प्रतिवर्ष 22 अप्रेल को International Mother Earth Day के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इससे पूर्व संयुक्त राष्ट्र की ओर से सन् 2008 को 'अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी ग्रह वर्ष' के रूप में मनाया गया था।
- हमारे पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने वाला पृथ्वी दिवस हमें जागरूक करता है कि हम हमारे इस अनमोल ग्रह की देखभाल और सुरक्षा करें।
- वर्ष 2020 में कोरोना वायरस (कोविड-19) की काली छाया पूरे विश्व पर मंडरा रही है। इसी कारण प्रतिवर्ष पृथ्वी दिवस पर होने वाली व्यापक गतिविधियां इस बार स्थगित हैं। पर्यावरण प्रेमी सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पौधारोपण करेंगे।
- संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरेस ने पृथ्वी दिवस पर अपने संदेश में कहा है कि हमें अपने ग्रह (पृथ्वी) को कोरोनो वायरस और जलवायु व्यवधान के अस्तित्व के खतरे से बचाने के लिए निर्णायक रूप से कार्य करना चाहिए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें