आज का दिन : 7 अप्रेल 2020
विश्व स्वास्थ्य दिवस
(World Health Day)
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation - WHO) की स्थापना 7 अप्रेल, 1948 को हुई थी। इसलिए प्रतिवर्ष 7 अप्रेल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।
- पहली बार विश्व स्वास्थ्य दिवस वर्ष 1950 में मनाया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन की पहली विश्व स्वास्थ्य सभा में प्रतिवर्ष 7 अप्रेल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।
- विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य यह निर्धारित करना है कि हर इंसान का स्वास्थ्य अच्छा हो और बीमार होने पर प्रत्येक व्यक्ति को अच्छे प्रकार के इलाज की अच्छी सुविधा मिल सके।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से पूर्ण स्वस्थ होना ही मानव-स्वास्थ्य की परिभाषा है।
- वर्ष 2020 में दुनिया कोरोना वायरस (कोविड-19) की महामारी से जूझ रही है। ऐसे में नर्सेज कोविड-19 से लडऩे वाली अग्रिम पंक्ति में खड़े हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन इन्हीं नर्सेज व दाइयों को समर्पित करते हुए वर्ष 2020 को अंतरराष्ट्रीय नर्स व दाई वर्ष (International Year of the Nurse and the Midwife) के रूप में मना रहा है।
- डब्ल्यूएचओ ने दुनिया को स्वस्थ रखने में जुटी नर्सेज और मातृ-शिशु के स्वास्थ्य का ध्यान रखने वाली मिडवाइव्स के समर्थन में वर्ष 2020 के विश्व स्वास्थ्य दिवस की टैगलाइन रखी है। यह टैगलाइन है- Support nurses and midwives.
विश्व स्वास्थ्य संगठन
- विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना स्विट्जरलैंड के जेनेवा में की गई।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन संयुक्त राष्ट्र संघ की एक आनुषांगिक इकाई है। इसकी स्थापना का एकमात्र उद्देश्य दुनिया लोगों के स्वास्थ्य का स्तर ऊँचा करना है।
- वर्तमान में विश्व स्वास्थ्य संगठन के लगभग 194 देश सदस्य हैं।
- भारत भी विश्व स्वास्थ्य संगठन का एक सदस्य देश है और इसका भारतीय मुख्यालय देश की राजधानी दिल्ली में स्थित है।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन के तीन अंग हैं- (1) सदस्य देशों के प्रतिनिधियों की सभा, (2) सभा द्वारा चुने गए 31 व्यक्ïितयों का प्रबन्ध बोर्ड, (3) सचिवालय।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रति वर्ष विश्व में लोगों के स्वास्थ्य, बीमारियों तथा उनकी रोकथाम से सम्बन्धित 'विश्व स्वास्थ्य रिपोर्ट' का प्रकाशन करता है।
- डब्ल्यूएचओ, सदस्य देशों को उन स्वास्थ्य सेवाओं के विकास में सहयोग प्रदान करता है, जिसका लक्ष्य सभी के लिए स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करना, मातृत्व व बाल स्वास्थ्य को संवर्द्धित करना, परिवार नियोजन, पोषण, अभियांत्रिकी, स्वच्छ जलापूर्ति, संक्रामक रोगों की रोकथाम, दवाओं व टीकों का उत्पादन तथा शोध प्रोत्साहन आदि होता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें