शनिवार, 2 मई 2020

करेंट अफेयर्स क्विज 2020 : जनवरी-IV

1 से 31 जनवरी, 2020 तक घटित घटनाक्रम पर आधारित प्रश्न-उत्तर



1. कतर ओपन टेनिस टूर्नामेंट-2020 के युगल वर्ग का खिताब नीदरलैंड के वेस्ले कूलहोप ने किस भारतीय जोड़ीदारी के साथ जीता है?
(अ) रोहन बोपन्ना
(ब) महेश भूपति
(स) लिएंडर पेस
(द) सोमदेव देवबर्मन
2. हाल ही उत्तर प्रदेश के किन दो शहरों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली शुरू की गई है? 
(अ) इटावा व कानपुर 
(ब) वाराणसी व प्रयागराज
(स) लखनऊ व गौतमबुद्ध नगर
(द) मेरठ व नोएडा
3. हाल ही किस देश में चक्रवात प्रभावित इलाकों में राहत पहुंचाने के उद्येश्य से भारतीय नौसेना ने 'ऑपरेशन वनीला' चलाया था? 
(अ) इंडोनेशिया
(ब) मेडागास्कर
(स) इटली
(द) ब्राजील
4. हाल ही विश्व आर्थिक मंच का 50वां सम्मेलन कहां आयोजित किया गया? 
(अ) नई दिल्ली 
(ब) टोक्यो
(स) बर्लिन
(द) दावोस
5. थलसेना की किस महिला अधिकारी ने 26 जनवरी 2020 को भारत की गणतंत्र दिवस परेड में एक पुरूष मार्चिंग दस्ते का नेतृत्व किया?  
(अ) कैप्टन शिखा सुरभि   
(ब) लेफ्टिनेंट भावना कस्तूरी
(स) कैप्टन तानिया शेरगिल
(द) कैप्टन भावना स्याल



6. स्कॉटलैंड के क्लब रेंजर्स एफसी से जुड़कर किसी विदेशी क्लब के लिए खेलने वाली पहली भारतीय महिला फुटबॉलर कौन हैं? 
(अ) बाला देवी 
(ब) अदिति चौहान
(स) अंजू तमांग
(द) इंदूमति
7. 'द वल्र्ड गेम्स' की ओर से 'वल्र्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2019'  पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी कौन है? 
(अ) सानिया मिर्जा 
(ब) मिताली राज
(स) मैरी कॉम
(द) रानी रामपाल
8. किस राज्य सरकार द्वारा 27-29 जनवरी, 2020 के मध्य अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आयोजन किया गया था?
(अ) उत्तर प्रदेश
(ब) मध्य प्रदेश
(स) राजस्थान
(द) हरियाणा
9. इसरो ने अपने पहले मानवरहित मिशन 'गगनयान' में किस हाफ-ह्यूमोनाइड महिला रोबोट को भेजने का निर्णय लिया है?
(अ) अंतरिक्ष सखी
(ब) व्योममित्रा
(स) गगनमाला
(द) आकाश परी
10. हाल ही मध्य प्रदेश के क्रिकेटर रवि यादव ने किस टीम के खिलाफ खेलते हुए अपने डेब्यू मैच में पहले ओवर में हेट्रिक लेकर इतिहास रचा?
(अ) उत्तर प्रदेश
(ब) राजस्थान
(स) कर्नाटक
(द) तमिलनाडु
11. हाल ही किस देश ने लिम्पीयाधुरा, लिपुलेख और कालापानी नामक स्थानों को लेकर भारत के साथ विवाद खड़ा किया है?
(अ) श्रीलंका
(ब) नेपाल
(स) म्यांमार
(द) चीन



12. हाल ही देश की पहली जलमग्न (अंडर वाटर) मेट्रो का निर्माण किस शहर व किस नदी में किया जाएगा?
(अ) वाराणसी, गंगा नदी
(ब) कोलकाता, हुगली नदी
(स) लखनऊ, गोमती नदी
(द) अहमदाबाद, साबरमती नदी
13. नेविगेशन उत्पाद उपलब्ध कराने वाली कंपनी टॉमटॉम द्वारा जारी 'ट्रैफिक इंडेक्स-2019' के अनुसार खराब यातायात व्यवस्था के मामले में शीर्ष पर कौनसा शहर है?
(अ) वाशिंगटन
(ब) बेंगलूरु
(स) मुंबई
(द) लंदन
14. शेख खालिद बिन खलीफा बिन अब्दुल अजीज अल थानी किस देश के प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए हैं?
(अ) संयुक्त अरब अमीरात
(ब) ओमान
(स) कतर
(द) अफगानिस्तान
15. हाल ही बोडो समुदाय को मुख्यधारा में लाने के लिए केन्द्र सरकार और नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड के साथ किस राज्य ने त्रिपक्षीय समझौता किया है?
(अ) असम
(ब) मणिपुर
(स) त्रिपुरा
(द) अरुणाचल प्रदेश
16. हाल ही केंद्रीय कैबिनेट ने ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के किस प्रतिष्ठान को बंद करने का निर्णय लिया?
(अ) भारत इलैक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
(ब) भारत पम्प्स ऐण्ड कम्प्रेसर्स
(स) हिन्दुस्तान फ्लोरो कार्बन लिमिटेड
(द) न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड



17. वर्ष 2020 की शुरुआत में इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की प्रदर्शनी 'ईएलईसीआरएएमए-2020' कहां आयोजित की गई?
(अ) बेंगलूरु
(ब) ग्रेटर नोएडा
(स) चेन्नई
(द) मुम्बई
18. हाल ही एचआईवी/एड्स पर संयुक्त राष्ट्र का कार्यक्रम 'यूएनएड्स' उच्चस्तरीय गोलमेज कार्यक्रम कहां आयोजित हुआ?
(अ) दावोस
(ब) नई दिल्ली
(स) काबुल
(द) बर्लिन
19. विश्व आर्थिक मंच के 50वें संस्करण का आयोजन स्विट्जरलैंड के किस स्थायी आयोजन स्थल पर किया गया?
(अ) दावोस
(ब) ज्यूरिख
(स) जेनेवा
(द) बर्न
20. केंद्र सरकार ने किसे वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (उपसेना प्रमुख) के पद पर नियुक्त किया?
(अ) ले. जनरल एस.के. सैनी
(ब) ले. जनरल सीपी करिअप्पा
(स) ले. जनरल अमरदीप सिंह
(द) ले. जनरल वाई.के. जोशी




उत्तर - करेंट अफेयर्स क्विज 2020 : जनवरी-IV

1. (अ), 2. (स), 3. (ब), 4. (द), 5. (स), 6. (अ), 7. (द), 8. (), 9. (ब), 10. (अ), 11. (ब), 12. (ब), 13. (ब), 14. (स), 15. (अ), 16. (स), 17. (ब), 18. (अ), 19. (अ), 20. (अ)

उपरोक्त प्रश्नों को क्विज फॉर्मेट में हल करने के लिए विजिट करें-

करेंट अफेयर्स क्विज 2020 : जनवरी-IV

1 टिप्पणी: