मंगलवार, 28 जुलाई 2020

28 जुलाई 2020 : विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस
(World Nature Conservation Day)


आज का दिन : 28 जुलाई 2020

World Nature Conservation Day 2020

  • विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस प्रत्येक वर्ष 28 जुलाई को मनाया जाता है।
  • विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस को मनाने का उद्देश्य धरती से विलुप्त हो रहे जीव-जंतुओं और वनस्पति की रक्षा का संकल्प लेना और इसके लिए आमजन को जागरूक बनाना है।
  • विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस कब से मनाना शुरू किया गया, इसका ज्ञात इतिहास उपलब्ध नहीं है।
  • धरती पर प्रकृति संरक्षण से ही जीवन का संरक्षण हो सकता है और जीवन-चक्र चलता रहेगा।
  • कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान मानव गतिविधियां बंद रहने से प्रकृति अपने मूल रूप में लौटने लगी थी, लेकिन अनलॉक शुरू होने के साथ ही फिर से प्रकृति बदलना शुरू हो गई है। हमें अपने धरती को इस बदलते रूप से बचाकर उसके मूल रूप में रखने का प्रयास करना होगा। साथ ही इसका संवद्र्धन करने में भी सहयोग करना होगा।



प्रकृति संरक्षण के लिए निम्न उपाय हमें जीवन में अपनाने चाहिएं

  • जंगलों का संवर्धन हो यानी जंगल काटने के बजाय बढ़ाने पर जोर दिया जाए। हर व्यक्ति पौधे लगाने का कार्य करे।
  • भूमिगत जल में वृद्धि करने के प्रयास और तेज हों। साथ ही उपयोग किए जा रहे पानी का चक्रीकरण करें।
  • ध्वनि प्रदूषण पर लगाम लगाएं।
  • आज प्लास्टिक हमारे ग्रह की सबसे बड़ी समस्या बनता जा रहा है, इसका इस्तेमाल छोड़कर रद्दी कागज या कपड़े के थैलों का उपयोग करें।
  • बिजली बचाने के प्रयास हों।
  • कम दूरी के लिए साइकिल उपयोग को बढ़ावा मिले। इससे पेट्रोल-डीजल बचेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें