विश्व युवा कौशल दिवस
(World Youth Skills Day)
आज का दिन : 15 जुलाई 2020
![]() |
| World Youth Skills Day theme 2020 |
- वर्ष 2015 से प्रतिवर्ष 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस (World Youth Skills Day) मनाया जा रहा है।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 नवम्बर 2014 को प्रतिवर्ष 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस मनाने का निर्णय लिया था।
- विश्व युवा कौशल दिवस मनाने का उद्देश्य युवाओं के कौशल विकास में निवेश के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
- कोरोना काल में विश्व युवा कौशल पर होने वाले सभी कार्यक्रम वर्चुअल वर्ल्ड यानी ऑनलाइन ही हो रहे हैं।
- संयुक्त राष्ट्र के अनुसार कोरोनाकाल में आया विश्व युवा कौशल दिवस 2020 चुनौतीपूर्ण है क्योंकि कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन ने कौशल विकास की निरंतरता को खतरा पैदा करते हुए तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थानों को दुनिया भर में बंद कर दिया है।
- संयुक्त राष्ट्र के एक अनुमान के अनुसार कोरोनाकाल में दुनिया के लगभग 70 प्रतिशत शिक्षार्थी शिक्षा के स्तर पर स्कूल बंद होने से प्रभावित हैं।
भारत में कौशल विकास
- केन्द्र सरकार ने सन् 2014 में 'कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय' का गठन किया।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहले विश्व युवा कौशल दिवस पर 15 जुलाई, 2015 को 'स्किल इंडिया कार्यक्रम' की शुरूआत की थी। इस कार्यक्रम का ध्येय वाक्य है- 'कौशल भारत, कुशल भारत'। इस अभियान के तहत सन् 2022 तक देश के लगभग 40 करोड़ लोगों को अलग-अलग कौशल में प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें