गुरुवार, 9 जुलाई 2020

तर्कशक्ति (Reasoning) क्विज - 03

reasoning quiz in hindi

1. दिए गए विकल्पों में से विषम शब्द/ अक्षर/संख्या युग्म को चुनिए
(अ) ZVR
(ब) MIE
(स) TXP
(द) RNJ
2. एक अनुक्रम दिया गया है, जिसमें से एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से वह विकल्प चुनिए, जो अनुक्रम को पूरा करे।
आर्कटिक महासागर, दक्षिणी महासागर (अंटार्कटिक महासागर), हिंद महासागर, ?

(अ) अटलांटिक महासागर
(ब) प्रशांत महासागर
(स) दक्षिण प्रशांत महासागर
(द) उत्तरी प्रशांत महासागर
3. मैं अपने घर से कार्य स्थल पर जाने के लिए किराए पर एक टैक्सी लेता हूं। शहर के किराया प्रणाली के अनुसार, पहले किलोमीटर के लिए मुझे 25 रुपए किराया देना होगा और उसके बाद के सभी किलोमीटर के लिए मुझे 6 रुपए प्रति किलोमीटर किराया चुकाना होगा। यदि मेरा कार्यस्थल, मेरे घर से 10 किमी दूर है, तो मुझे कितने पैसे का भुगतान करना होगा?
(अ) 64 रुपए
(ब) 89 रुपए
(स) 90 रुपए
(द) 79 रुपए
4. दिए गए विकल्पों में से संबंधित शब्द/ अक्षर/संख्या को चुनिए
36 : 6 : : 441 : ?
(अ) 11
(ब) 21
(स) 25
(द) 32
5. एक अनुक्रम दिया गया है, जिसमें से एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से वह सही विकल्प चुनिए, जो अनुक्रम को पूरा करे।
मिलीमीटर, माइक्रोमीटर, नैनोमीटर, ?

(अ) पिकोमीटर
(ब) किलोमीटर
(स) मीटर
(द) सेंटीमीटर



6. एक अनुक्रम दिया गया है, जिसमें से एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से वह सही विकल्प चुनिए, जो अनुक्रम को पूरा करे।
नरेन्द्र मोदी, मनमोहन सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी, ?

(अ) वी.पी. सिंह
(ब) पी.वी. नरसिम्हा राव
(स) चन्द्रशेखर
(द) जवाहर लाल नेहरू
7. एक लड़की का परिचय कराते हुए एक आदमी ने कहा, "वह, मेरे पिता की बेटी की बेटी है।" वह लड़की, उस आदमी से कैसे संबंधित है?
(अ) भांजी
(ब) बेटी
(स) बहन
(द) चचेरी बहन
8. दिए गए विकल्पों में से विषम शब्द/अक्षर/संख्या युग्म को चुनिए।
(अ) टन
(ब) क्विंटल
(स) किलोग्राम
(द) गैलन
9. दिए गए विकल्पों में से संबंधित शब्द/अक्षर/संख्या को चुनिए
घोसला : पक्षी : : गुफा : ?

(अ) उल्लू
(ब) सिंह
(स) चूहा
(द) बकरी
10. एक अनुक्रम दिया गया है, जिसमें से एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से वह सही विकल्प चुनिए, जो अनुक्रम को पूरा करे।
गामा किरणें, एक्स-रेज, अल्ट्रा वायलेट किरणें, ?, इन्फ्रारेड किरणें

(अ) माइक्रोवेव
(ब) रेडियो तरंगें
(स) दृश्य प्रकाश
(द) ध्वनि तरंगों
11. राजन और मनु बाजार जाते हैं। राजन 105 रु. में 3 रबड़ और 5 कलम खरीदता है, जबकि मनु 130 रु. में 4 रबड़ और 6 कलम खरीदता है। एक रबड़ का मूल्य क्या है?
(अ) 25 रु.
(ब) 20 रु.
(स) 10 रु.
(द) 19 रु.
12. दिए गए विकल्पों में से विषम शब्द/अक्षर/संख्या युग्म को चुनिए।
(अ) लोटस टैम्पल
(ब) इंडिया गेट
(स) कुतुब मीनार
(द) गेटवे ऑफ इंडिया



13. अमरजीत रसायनशास्त्र, गणित और भौतिकी में क्रमश: 92, 98 और 90 अंक पाता है। प्रत्येक विषय में अधिकतम अंक 100 है। इन तीन विषयों में प्राप्त कुल प्रतिशत को निर्धारित करें।
(अ) 0.9234
(ब) 0.5956
(स) 0.9333
(द) 0.8444
14. एक व्यक्ति की ओर संकेत करते हुए सूरज कहता है, "वह मेरे पिता की पत्नी की बहन का बेटा है।" वह व्यक्ति सूरज से कैसे संबंधित है?
(अ) पिता
(ब) भाई
(स) मौसेरा भाई
(द) भांजा
15. एक घड़ी में 3:30 बजे हैं। यदि मिनट की सुई उत्तर-पूर्व की ओर है, तो घंटे की सुई किस दिशा में होगी?
(अ) दक्षिण-पश्चिम
(ब) उत्तर-पश्चिम
(स) दक्षिण-पूर्व
(द) उत्तर-पूर्व

उत्तर - रीजनिंग क्विज - 03

1. (स), 2. (अ), 3. (द), 4. (ब), 5. (अ), 6. (ब), 7. (अ), 8. (द), 9. (ब), 10. (स), 11. (स), 12. (द), 13. (अ), 14. (स), 15. (ब)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें