गुरुवार, 30 जुलाई 2020

तर्कशक्ति (Reasoning) क्विज - 05

reasoning quiz in hindi

1. दिए गए विकल्पों में से विषम शब्द/ अक्षर/संख्या/संख्या युग्म को चुनिए।
(अ) हाथी
(ब) जिराफ
(स) गाय
(द) मुर्गी
2. अनिल की ओर संकेत करते हुए, शिप्रा कहती है, ''उसकी माँ के पिता, मेरे भाई के दादा हैं।'' अनिल, शिप्रा से कैसे संबंधित है?
(अ) ससुर
(ब) पिता
(स) भाई
(द) ममेरा भाई
3. रवि के अपने अंतिम परीक्षा में पाँच विषय थे। प्रत्येक विषय में अधिकतम पूर्णांक 100 है। यदि चार विषयों में उसका प्रतिशत 80 रहा और पांचवें विषय में उसने 65 अंक प्राप्त किए तो, पाँच विषयों के लिए कुल कितने प्रतिशत का निर्धारण करें।
(अ) 0.78
(ब) 0.79
(स) 0.77
(द) 0.76
4. दिए गए विकल्पों में से विषम शब्द/ अक्षर/संख्या/संख्या युग्म को चुनिए।
(अ) सिगरेनी
(ब) रानीगंज
(स) झरिया
(द) नरोरा
5. एक अनुक्रम दिया गया है, जिसमें से एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से वह विकल्प चुनिए, जो अनुक्रम को पूरा करे।
?, योजना, रणनीति, विपणन, वित्त

(अ) प्राप्ति
(ब) सफलता
(स) असफलता
(द) विचार



6. अंकित भौतिकी, अंग्रेजी और दर्शन शास्त्र में क्रमश: 32, 45 और 49 अंक प्राप्त करता है। प्रत्येक विषय में अधिकतम अंक 50 है। तीन विषयों में उसको प्राप्त अंकों का समग्र प्रतिशत ज्ञात करें।
(अ) 58
(ब) 50
(स) 42
(द) 84
7. दिए गए विकल्पों में से संबंधित शब्द/ अक्षर/संख्या को चुनिए।
EF : UV : : IJ : ?

(अ) RQ
(ब) QR
(स) PQ
(द) NO
8. दिए गए विकल्पों में से विषम शब्द/ अक्षर/संख्या/संख्या युग्म को चुनिए।
(अ) जवाहरलाल नेहरू
(ब) मनमोहन सिंह
(स) लाल बहादुर शास्त्री
(द) राजेंद्र प्रसाद
9. एक फोटोग्राफ में एक महिला की ओर संकेत करते हुए, सुषमा कहती है, ''वह, मेरे दादा के बेटे की माँ है।'' सुषमा, तस्वीर वाली महिला से कैसे संबंधित है?
(अ) पोती
(ब) सास
(स) बहन
(द) माँ
10. दिए गए विकल्पों में से संबंधित शब्द/ अक्षर/संख्या को चुनिए।
एक्रिनोलॉजी : स्राव : : कार्डियोलॉजी : ?

(अ) कीड़े
(ब) मिट्टी
(स) शैवाल
(द) दिल



11. यदि 18 अक्टूबर 2011 को रविवार था, तो 19 सितंबर 2012 को सप्ताह का कौनसा दिन था?
(अ) बृहस्पतिवार
(ब) शुक्रवार
(स) रविवार
(द) सोमवार
12. एक अनुक्रम दिया गया है, जिसमें से एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से वह सही विकल्प चुनिए, जो अनुक्रम को पूरा करे।
हट, कॉटेज, बंगला, ?

(अ) महल
(ब) घर
(स) मॉल
(द) होटल
13. एक आदमी पश्चिम की दिशा में मुँह करके खड़ा है और वह अपने दाहिने ओर 10 कि.मी. चलता है और फिर बाएं मुड़कर 6 कि.मी. चलता है। फिर वह 90 डिग्री दक्षिणावर्त घूमकर 6 कि.मी. चलता है और अंत में 6 कि.मी. पूर्व दिशा में चलता है। उसके प्रारंभिक और अंतिम बिंदु के बीच की दूरी ज्ञात करें।
(अ) 8 कि.मी.
(ब) 16 कि.मी.
(स) 10 कि.मी.
(द) 244 किमी.
14. दिए गए विकल्पों में से विषम शब्द/ अक्षर/संख्या/संख्या युग्म चुनिए।
(अ) राजहंस
(ब) बाज
(स) बंदर
(द) पेंगुइन
15. दिए गए विकल्पों में से संबंधित शब्द/ अक्षर/संख्या को चुनिए।
अ सूटेबल बॉय : विक्रम सेठ : : गीतांजलि : ?

(अ) आर.के. नारायण
(ब) मुल्क राज आनंद
(स) रवीन्द्र नाथ टैगोर
(द) मुंशी प्रेमचन्द

उत्तर - रीजनिंग क्विज - 05

1. (द), 2. (द), 3. (स), 4. (द), 5. (द), 6. (द), 7. (ब), 8. (द), 9. (अ), 10. (द), 11. (द), 12. (अ), 13. (ब), 14. (स), 15. (स)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें