शनिवार, 4 जुलाई 2020

सामान्य ज्ञान क्विज : 133

सामान्य ज्ञान क्विज

सामान्य ज्ञान क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर


1. इन रेलवे स्टेशनों में से कौनसा एक विश्व विरासत स्थल है?
(अ) खडग़पुर रेलवे स्टेशन
(ब) हावड़ा स्टेशन
(स) छत्रपति शिवाजी टर्मिनस
(द) कानपुर सेंट्रल
2. कौनसा अनुच्छेद प्रत्येक नागरिक के मौलिक कर्तव्यों को निर्दिष्ट करता है?
(अ) अनुच्छेद 80
(ब) अनुच्छेद 343
(स) अनुच्छेद 51 ए
(द) अनुच्छेद 356
3. नर्मदा नदी के तट पर कौनसा शहर स्थित है?
(अ) भरुच
(ब) भोपाल
(स) नागपुर
(द) कोटा
4. नैस्डेक में सूचीबद्ध होने वाली प्रथम भारतीय कंपनी .......... है।
(अ) रिलायंस इंडस्ट्रीज
(ब) इंफोसिस
(स) टीसीएस
(द) भारती एयरटेल
5. एम्सटर्डम ........................ की राजधानी है।
(अ) यूनाईटेड अरब अमीरात
(ब) नीदरलैंड
(स) दक्षिण कोरिया
(द) इटली



6. अम्ल वर्षा में नीचे दिए गए कौनसे प्रदूषक वर्षा-जल एवं हिम को प्रदूषित करते हैं?
1. सल्फर-डाइ-ऑक्साइड
2. नाइट्रोजन-ऑक्साइड
3. कार्बन-डाइ-ऑक्साइड
4. मिथेन

(अ) केवल 2 और 3
(ब) 1, 2 और 4
(स) केवल 1 और 2
(द) 1, 3 और 4
7. निम्नलिखित कथनों में से कौनसा एक सही है?
(अ) अधिकार नागरिकों के विरुद्ध राज्य के दावे हैं?
(ब) अधिकार वे विशेषाधिकार हैं जो किसी राज्य के संविधान में समाविष्ट हैं।
(स) अधिकार राज्य के विरुद्ध नागरिकों के दावे हैं।
(द) अधिकार अधिकांश लोगों के विरुद्ध कुछ  नागरिकों के विशेषाधिकार हैं।
8. भूमध्यसागर, निम्नलिखित में से किन देशों की सीमा है?
1. जॉर्डन   
2. इराक
3. लेबनान
4. सीरिया
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

(अ) केवल 1, 2 और 3
(ब) केवल 2 और 3
(स) केवल 3 और 4
(द) केवल 1, 3 और 4
9. 1927 की बटलर कमेटी का उद्देश्य था-
(अ) केन्द्रीय एवं प्रांतीय सरकारों की अधिकारिता निश्चित करना।
(ब) भारत के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट की शक्तियां निश्चित करना।
(स) राष्ट्रवादी प्रेस पर सेंसर-व्यवस्था अधिरोपित करना।
(द) भारत सरकार एवं देशी रियासतों के बीच सम्बन्ध सुधारना।
10. यदि आप घडिय़ाल को उनके प्राकृतिक आवास में देखना चाहते हैं, तो निम्नलिखित में से किस स्थान पर जाना सबसे सही है?
(अ) भितरकणिका मैन्ग्रोव
(ब) चम्बल नदी
(स) पुलिकट झील
(द) दीपर बील



11. जैव ऑक्सीजन माँग (BOD) किसके लिए एक मानक मापदंड है?
(अ) रक्त में ऑक्सीजन स्तर मापने के लिए
(ब) वन पाररिस्थितिक तंत्रों में ऑक्सीजन स्तरों के अभिकलन के लिए
(स) जलीय पारिस्थितिक तंत्रों में प्रदूषण के आमापन के लिए
(द) उच्च तुंगता क्षेत्रों में ऑक्सीजन स्तरों के आकलन के लिए
12. निम्नलिखित सूर्य मंदिरों में कौनसा पाटन, गुजरात में स्थित है?
(अ) कोणार्क   
(ब) मोढेरा
(स) मार्तण्ड
(द) दक्षिणार्क
13. यदि आप कोहिमा से कोट्टयम की यात्रा सड़क मार्ग से करते हैं, तो आपको मूल स्थान और गंतव्य स्थान को मिलाकर भारत के अन्दर कम-से-कम कितने राज्यों में से होकर गुजरना होगा?
(अ) 6
(ब) 7
(स) 8
(द) 9
14. निम्नलिखित में से कौनसा एक काकतीय राज्य में अतिमहत्त्वपूर्ण समुद्र-पत्तन था?

(अ) काकिनाडा
(ब) मोटुपल्ली
(स) मछलीपटनम (मसुलीपटनम)
(द) नेल्लुरु
15. आठ डिग्री चैनल निम्नलिखित में से किसको पृथक् करता है?
(अ) भारत को श्रीलंका से
(ब) लक्षद्वीप को मालदीव से
(स) अंडमान को निकोबार द्वीप समूह से
(द) इंदिरा पॉइंट को इंडोनेशिया से


उत्तर - सामान्य ज्ञान क्विज : 132

1. (स), 2. (स), 3. (अ), 4. (ब), 5. (ब), 6. (स), 7. (स), 8. (स), 9. (द), 10. (ब), 11. (स), 12. (ब), 13. (ब), 14. (ब), 15. (ब)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें