शनिवार, 18 जुलाई 2020

सामान्य ज्ञान क्विज : 135

सामान्य ज्ञान क्विज

सामान्य ज्ञान क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर


1. निम्नलिखित राज्यों-संघ शासित क्षेत्र के समूह में से किसकी लोकसभा में केवल एक सीट है?
(अ) अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, लक्षद्वीप
(ब) गोवा, मेघालय, नागालैंड
(स) चंडीगढ़, सिक्किम, मिजोरम
(द) मणिपुर, दादरा और नगर हवेली, पुदुचेरी
2. यूनान की राजधानी क्या है?
(अ) ब्यूनस आर्यस
(ब) स्टॉकहोम
(स) एथेंस
(द) बर्न
3. किस देश ने प्रथम क्रिकेट विश्व कप जीता था?
(अ) न्यूजीलैंड
(ब) वेस्ट इंडीज
(स) इंग्लैंड
(द) ऑस्ट्रेलिया
4. निम्नलिखित में से किस विधायी सदन को समाप्त किया जा सकता है?
(अ) लोक सभा
(ब) राज्य सभा
(स) विधान परिषद्
(द) विधान सभा
5. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
1. राधाकांत देब - ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन के प्रथम अध्यक्ष
2. गजुलु लक्ष्मीनरसु चेट्टी - मद्रास महाजन सभा के संस्थापक
3. सुरेन्द्रनाथ बनर्जी - इंडियन एसोसिएशन के संस्थापक
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

(अ) केवल 1
(ब) केवल 1 और 3
(स) केवल 2 और 3
(द) 1, 2 और 3



6. फेफड़े .................. के प्राथमिक अंग हैं।
(अ) पाचन
(ब) कब्ज
(स) पसीना
(द) श्वसन
7. समय को मापने के यंत्र को ............. कहा जाता है।
(अ) डायगोमीटर
(ब) एनिमोमिटर
(स) ड्यूरोमीटर
(द) क्रोनोमीटर
8. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एन.जी.टी.) भारत सरकार द्वारा स्थापित किया गया था-
(अ) 2008
(ब) 2009
(स) 2010
(द) 2011
9. नॉर्वे की राजधानी क्या है?
(अ) ब्यूनस आर्यस
(ब) रोम
(स) ओटावा
(द) ओस्लो
10. तीस्ता नदी के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. तीस्ता नदी का उद्गम वही है जो ब्रह्मपुत्र का है लेकिन यह सिक्किम से होकर बहती है।
2. रंगीत नदी की उत्पत्ति सिक्किम में होती है और यह तीस्ता नदी की एक सहायक नदी है।
3. तीस्ता नदी, भारत एवं बांग्लादेश की सीमा पर बंगाल की खाड़ी में जा मिलती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(अ) केवल 1 और 3
(ब) केवल 2
(स) केवल 2 और 3
(द) 1, 2 और 3   



11. भारतीय और चीनी चित्रकारों द्वारा बौद्ध चित्रों के लिए पांचवीं और दसवीं शताब्दी के बीच पश्चिमी ............. में तैलीय रंगों का इस्तेमाल किया गया था।
(अ) इराक
(ब) अफगानिस्तान
(स) पाकिस्तान
(द) भारत
12. एशियाई काले भालू और हिम तेंदुए निम्नलिखित स्थानों में से कहाँ पाए जाते हैं?
(अ) सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान
(ब) नंदा देवी और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान
(स) केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
(द) मानस वन्यजीव अभयारण्य
13. उन्होंने मैजिनी, गैरिबॉल्डी, शिवाजी तथा श्रीकृष्ण की जीवनी लिखी; वे अमेरिका में कुछ समय के लिए रहे; तथा वे केन्द्रीय सभा के सदस्य भी निर्वाचित हुए। वे थे-
(अ) अरविंद घोष
(ब) विपिन चन्द्र पाल
(स) लाला लाजपत राय
(द) मोतीलाल नेहरू
14. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत में, हिमालय केवल पाँच राज्यों में फैला हुआ है।
2. पश्चिमी घाट केवल पाँच राज्यों में फैले हुए हैं।
3. पुलिकट झील केवल दो राज्यों में फैली हुई है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(अ) केवल 1 और 2
(ब) केवल 3
(स) केवल 2 और 3
(द) केवल 1 और 3
15. 'प्रॉमिस मी ए मिलियन टाइम्स' का लेखक कौन है?
(अ) अमीश त्रिपाठी
(ब) दुर्जोय दत्ता
(स) केशव अनील
(द) सावी शर्मा




उत्तर - सामान्य ज्ञान क्विज : 135


1. (स), 2. (स), 3. (ब), 4. (स), 5. (ब), 6. (द), 7. (द), 8. (स), 9. (द), 10. (ब), 11. (ब), 12. (ब), 13. (स), 14. (ब), 15. (स)


सामान्य ज्ञान के उपरोक्त प्रश्नों को क्विज फॉर्मेट में हल करने के लिए विजिट करें-

सामान्य ज्ञान क्विज : 135

 

अन्य सामान्य ज्ञान क्विज -    

सामान्य ज्ञान क्विज : 134

सामान्य ज्ञान क्विज : 133

सामान्य ज्ञान क्विज : 132 

सामान्य ज्ञान क्विज : 131 

सामान्य ज्ञान क्विज : 130

 

1 टिप्पणी: