शुक्रवार, 24 जुलाई 2020

सामान्य हिन्दी क्विज-17

सामान्य हिन्दी क्विज

सामान्य हिन्दी क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. 'स्थावर' का विलोम शब्द है-
(अ) सचल
(ब) चंचल
(स) जंगम
(द) चेतन
2. 'उदय' शब्द का विलोम शब्द छाँटिए-
(अ) भासित
(ब) लाल
(स) बलिष्ठ
(द) अस्त
3. इनमें से कौनसा शब्द 'सूर्य' का पर्यायवाची है?
(अ) मारुति
(ब) आदित्य
(स) कृशानु
(द) हुताशन
4. 'जल' का पर्यायवाची नहीं है-
(अ) भव
(ब) पय
(स) अंभ
(द) आब
5. 'नई जमीन तोडऩा' के चार अर्थ दिए गए हैं, सही का चयन कीजिए-
(अ) लिखे हुए को काटना
(ब) बड़ी लकीर खींचना
(स) अनूठा प्रयोग
(द) पुराने को मिटाना



6. नीम हकीम खतरे जान का अर्थ है-
(अ) डींग हाँकना
(ब) अल्प विद्या भयंकर
(स) बीमारी कागलत इलाज होना
(द) खतरनाक चीजें
7. तद्भव शब्द का चयन कीजिए-
(अ) निडर
(ब) सुर
(स) गति
(द) कमल
8. संस्कृत के ऐसे शब्द जिसे हम ज्यों का त्यों प्रयोग में लाते हैं, कहलाते हैं-
(अ) तद्भव
(ब) तत्सम
(स) देशज
(द) विदेशज
9. निम्नलिखित का सही वर्तनी होगी-
(अ) अनुषंगिक
(ब) आनुषंगिक
(स) अनुसंगिक
(द) आनुसंगिक
10. निम्नलिखित में से किसे हिन्दी की मानक वर्णमाला में स्थान नहीं दिया गया है?
(अ) कृ
(ब) श्री
(स) लृ
(द) ड़



11. 'क़', 'ग़', 'ज़', 'फ़' ध्वनियां किसकी हैं?
(अ) अरबी-फ़ारसी की
(ब) संस्कृत की
(स) अंग्रेजी की
(द) दक्षिणी भाषाओं की
12. किन ध्वनियों को 'अनुस्वार' कहा जाता है?
(अ) स्वतंत्र रूप से उच्चरित ध्वनियाँ
(ब) स्वर के बाद आने वाली नासिक्य ध्वनियाँ
(स) स्वर के साथ आने वाली ध्वनियाँ
(द) व्यंजन के बाद आने वाली ध्वनियाँ
13. भाषा की सार्थक लघुत्तम इकाई है-
(अ) पद
(ब) ध्वनि
(स) वाक्य
(द) शब्द
14. 'रिक्शा' शब्द किस भाषा का है-
(अ) जापानी
(ब) अंग्रेजी
(स) उर्दू
(द) तुर्की
15. वाक्य में प्रयुक्त शब्द को कहते हैं-
(अ) पद
(ब) शब्दांश
(स) लिपि
(द) भाषा

उत्तर - सामान्य हिन्दी क्विज-17

1. (स), 2. (द), 3. (ब), 4. (अ), 5. (स), 6. (ब), 7. (अ), 8. (ब), 9. (ब), 10. (ब), 11. (अ), 12. (ब), 13. (द), 14. (अ), 15. (अ)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें