गुरुवार, 6 अगस्त 2020

1 से 7 अगस्त, 2020 : विश्व स्तनपान सप्ताह

विश्व स्तनपान सप्ताह

(World Breastfeeding Week)


यह सप्ताह : 1 से 7 अगस्त, 2020

world-breastfeeding-week-2020
  • नवजात शिशु के लिए मां के दूध का महत्व बताने वाला यह सप्ताह प्रतिवर्ष 1 से 7 अगस्त तक मनाया जाता है।
  • अगस्त, 1990 में विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ और विभिन्न देशों की सरकारों ने विश्व स्तनपान सप्ताह मनाने का निर्णय किया।
  • वर्ष 2020 में विश्व स्तनपान सप्ताह की थीम/विषय Support breastfeeding for a healthier planet है। इस विषय के अनुरूप ही विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनिसेफ विभिन्न देशों की सरकारों से अपील करेगी।
  • नवजात शिशुओं के लिए माँ का दूध अमृत के समान है। शिशुओं को जन्म से छ: माह तक केवल माँ का दूध पिलाने के लिए महिलाओं को इस सप्ताह के दौरान विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाता है।
  • शिशु के जन्म के पश्चात स्तनपान एक स्वाभाविक क्रिया है। लेकिन प्रथम बार मां बन रही माताओं को स्तनपान की जानकारी न होने कारण बच्चा कुपोषण एवं संक्रमण से पीडि़त हो सकता है।
  • मां के प्रथम दूध को 'कोलोस्ट्रम' कहा जाता है। यह गाढ़ा, पीला दूध होता है, जो शिशु को जन्म देने के 4-5 दिनों में उत्पन्न होता है।
  • मां के दूध में लेक्टोफोर्मिन नामक तत्व होता है, जो शिशु की आंत में लौह तत्व को बांध लेता है और लौह तत्व के अभाव में उसकी आंत में रोगाणु पनप नहीं पाते।

*विश्व स्तनपान सप्ताह-2020 का विषय/थीम*

Support breastfeeding for a healthier planet

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें