सोमवार, 24 अगस्त 2020

सामान्य हिन्दी क्विज-19

सामान्य हिन्दी क्विज

सामान्य हिन्दी क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. 'आंशिक' शब्द में प्रत्यय क्या है?
(अ) क
(ब) अ
(स) शिक
(द) इक
2. 'सुमित्रा' में प्रत्यय होगा-
(अ) अ
(ब) आ
(स) इत्रा
(द) त्रा
3. निम्न में से किस शब्द में उपसर्ग नहीं है?
(अ) ओढऩा
(ब) अपवाद
(स) प्रभाव
(द) पराजय
4. संज्ञाओं के साथ आने वाली विभक्तियों को क्या कहा जाता है?
(अ) विश्लिष्ट
(ब) संश्लिष्ट
(स) श्लिष्ट
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
5. संज्ञा से बने विशेषण में से कौनसा अशुद्ध है-
(अ) सुख-सुखी
(ब) दिन-दैनिक
(स) धन-धनिक
(द) बंगाल-बंगाली
6. इनमें से पुल्लिंग शब्द कौनसा है?
(अ) निर्धनता
(ब) दया
(स) बुढ़ापा
(द) दुर्घटना
7. 'मदन काली पतलून पहनकर खेलने आया' में विशेषण है-
(अ) पतलून
(ब) काली
(स) मदन
(द) खेलने
8. 'खूँटी' शब्द का बहुवचन बताइए।
(अ) खूँटियों
(ब) खूँटियाँ
(स) खूँटियौं
(द) खूँटिया
9. 'वह अगले साल आएगा'- इस वाक्य में कौनसा कारक है?
(अ) अपादान कारक
(ब) सम्बन्ध कारक
(स) अधिकरण कारण
(द) कर्म कारक
10. 'परिमाणवाचक' क्रिया विशेषण अव्यय है-
(अ) सर्वत्र
(ब) इतना
(स) गलत
(द) सर्वदा
11. 'अन्वेषण' का शुद्ध सन्धि-विच्छेद है-
(अ) अनु + एषण
(ब) अन्वे + षण
(स) अन्वेष + ण
(द) अनु + वेषण
12. 'उल्लास' शब्द का सही संधि विच्छेद होगा-
(अ) उल् + लास
(ब) उत् + लास
(स) उल + लास
(द) उल्ल + आस
13. किस समास में प्रथम पद संख्यावाची तथा अन्तिम पद संज्ञा हो, वह है-
(अ) द्वन्द्व समास
(ब) तत्पुरुष समास
(स) द्विगु समास
(द) अव्ययीभाव समास
14. 'प्रतिदिन' शब्द में समास होगा-
(अ) अव्ययीभाव
(ब) द्विगु
(स) कर्मधारय
(द) तत्पुरुष
15. 'मीरा जोर से हँसी।' यह वाक्य किस क्रिया का समुचित उदाहरण है?
(अ) प्रेरणार्थक
(ब) अकर्मक
(स) द्विकर्मक
(द) सकर्मक

उत्तर - सामान्य हिन्दी क्विज-19

1. (द), 2. (ब), 3. (अ), 4. (अ), 5. (स), 6. (अ), 7. (ब), 8. (ब), 9. (स), 10. (द), 11. (अ), 12. (ब), 13. (स), 14. (अ), 15. (ब)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें