रविवार, 2 अगस्त 2020

अगस्त का पहला रविवार : अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस

अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस
(International Day of Friendship)


आज का दिन : 2 अगस्त, 2020
(अगस्त का पहला रविवार)



  • भारत सहित आधी से अधिक दुनिया में अगस्त माह के पहले रविवार को अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस मनाया जाता है। लेकिन संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से प्रतिवर्ष 30 जुलाई को फ्रेंडशिप डे यानी अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2020 में अगस्त का पहला रविवार 2 तारीख को आया है।
  • अलग-अलग दिन मनाने के बावजूद फ्रेंडशिप डे की भावना एक ही है। माना जाता है कि इस दिन की शुरुआत अमेरिका से हुई। सन् 1919 में हॉलमार्क काड्र्स के संस्थापक जॉएस हॉल को जाता है। पश्चिमी दुनिया में जुलाई के आसपास कोई त्योहार न होने के कारण अगस्त माह के पहले रविवार को फ्रेंडशिप मनाने की शुरुआत की गई। सन् 1958 को 30 जुलाई को औपचारिक रूप से फ्रेंडशिप डे मनाने की शुरुआत हुई।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ ने सन् 2011 में 30 जुलाई को आधिकारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। संयुक्त राष्ट्र का इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों, देशों और संस्कृतियों के बीच मित्रता का सेतु तैयार कर दुनिया में शांति लाना है।
  • भारत और उसके पड़ोसी देशों में यह दिन अगस्त के प्रथम रविवार को मनाया जाता है। हमारी भारतीय संस्कृति में मित्रता को बहुत महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। श्रीकृष्ण व सुदामा यानी राजा और रंक की मित्रता का उदाहरण हमेशा दिया जाता रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें