शनिवार, 29 अगस्त 2020

29 अगस्त, 2020 : राष्ट्रीय खेल दिवस

राष्ट्रीय खेल दिवस

National Sports Day

 

आज का दिन : 29 अगस्त, 2020

  • हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद सिंह के जन्म दिवस पर प्रतिवर्ष 29 अगस्त को 'राष्ट्रीय खेल दिवस' मनाया जाता है।
  • राष्ट्रीय खेल दिवस को मनाने का उद्देश्य मेजर ध्यानचंद के प्रति सम्मान प्रकट करने के साथ ही देश में खेलों के प्रति जागरुकता का माहौल बनाना है।
  • प्रतिवर्ष खेल दिवस पर आयोजित होने वाला राष्ट्रीय खेल पुरस्कार वितरण कोविड-19 महामारी के कारण पहली बार वर्चुअल आयोजित किया जाएगा। इस वर्चुअल इवेंट में चयनित खिलाड़ी व कोच राष्ट्रीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में इकट्ठे होने के बाद राष्ट्रपति भवन से लाइव जुड़ेंगे। समारोह के लिए कुल 16 साई सेंटर की पहचान की गई है और एथलीट ड्रेस पहने होंगे जिसमें उनके पास पदक और प्रतिमा होंगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन से वर्चुअल तौर पर साई सेंटर से जुड़ेंगे। पुरस्कार पाने वालों के नाम बोले जाएंगे और उनकी उपलब्धियों की सूची वाला एक प्रशस्ति-पत्र स्लाइड प्ले की जाएगी। राष्ट्रपति इसके बाद प्रमाण पत्र (खेल रत्न के लिए) और स्क्रॉल (अर्जुन के लिए) प्रदर्शित करेंगे।
  • इससे पहले के वर्षों में खेल दिवस पर राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति खेलों में विशेष योगदान देने के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से खिलाडिय़ों को सम्मानित करते हैं। इनमें राजीव गांधी खेल रत्न, ध्यानचंद पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार और तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार शामिल हैं।


हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद

  • दुनिया भर में 'हॉकी के जादूगर' के नाम से प्रसिद्ध मां भारती के सपूत मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त, 1905 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ।
  • हमारे राष्ट्रीय खेल हॉकी में मेजर ध्यानचंद को महारत हासिल थी। उन्होंने भारत को 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलाए।
  • मेजर ध्यानचंद ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान 400 से अधिक गोल किए। उन्होंने 1948 में सन्यास लिया।
  • भारत सरकार ने सन् 1956 में भारत के तीसरे उच्चतम नागरिक सम्मान पद्म भूषण से मेजर ध्यानचंद को सम्मानित किया।


राष्ट्रीय खेल पुरस्कार - 2020

  • वर्ष 2020 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मुकुंदकम शर्मा (उच्च्तम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश) की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने विचार किया था। इसी समिति की सिफारिशों के आधार पर सरकार ने विभिन्न श्रेणियों के तहत निम्नलिखित खिलाडिय़ों, कोचों और संस्थाओं को पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया है-


राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार

  • राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार चार वर्षों की अवधि में एक खिलाड़ी द्वारा खेल के क्षेत्र में शानदार और सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।
  • राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार-2020
  • खिलाड़ी का नाम-खेल का नाम
  • रोहित शर्मा-क्रिकेट
  • मरियप्पन टी.-पैरा एथलेटिक्स
  • मनिका बत्रा-टेबल टेनिस
  • विनेश फोगाट-कुश्ती
  • रानी रामपाल-हॉकी


द्रोणाचार्य पुरस्कार

  • द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में पदक विजेता तैयार करने के लिए कोचों को जाता है।
  • द्रोणाचार्य पुरस्कार-2020
  • ए. लाइफ टाइम श्रेणी
  • कोच का नाम-खेल का नाम
  • धर्मेन्द्र तिवारी-तीरंदाजी
  • पुरूषोत्तम राय-एथलेटिक्स
  • शिव सिंह-बॉक्सिंग
  • रोमेश पठानिया-हॉकी
  • कृष्ण कुमार हुडा-कबड्डी
  • विजय भालचंद्र मुनीश्वर-पैरा लिफ्टिंग
  • नरेश कुमार-टेनिस
  • ओम प्रकाश दहिया-कुश्ती
  • नियमित श्रेणी
  • कोच का नाम-खेल का नाम
  • जूड फैलिक्स सेबेस्टियन-हॉकी
  • योगेश मालविया-मलखंभ
  • जसपाल राणा-शूटिंग
  • कुलदीप कुमार हांडू-वुशु
  • गौरव खन्ना-पैरा बैडमिंटन


अर्जुन पुरस्कार

खिलाडिय़ों को अर्जुन पुरस्कार लगातार चार वर्षों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।

अर्जुन पुरस्कार-2020
खिलाड़ी का नाम-खेल का नाम

अतनु दास-तीरंदाजी
दुती चंद-एथलेटिक्स
सात्विक साइराज रेंकीरेड्डी-बैडमिंटन
चिराग चंद्रशेखर शेट्टी-बैडमिंटन
विशेष भृगुवंशी-बास्केटबॉल
सूबेदार मनीष-कौशिक    बॉक्सिंग
लवलीना बोरगोहीन-बॉक्सिंग
इशांत शर्मा-क्रिकेट
दीप्ति शर्मा-क्रिकेट
सावंत अजय अनंत-घुड़सवारी
संदेश झींगन-फुटबॉल
अदिति अशोक-गोल्फ
आकाशदीप सिंह-हॉकी
दीपिका-हॉकी
दीपक-कबड्डी
काले सारिका सुधाकर-खो खो
दत्तू बाबन भोकानल-नौकायन
मनु भाकड़-शूटिंग
सौरभ चौधरी-शूटिंग
मधुरिका सुहास पाटकर-टेबल टेनिस
दिविज शरण-टेनिस
शिव केशवन-विंटर स्पोर्ट्स
दिव्या ककरन-कुश्ती
राहुल अवारे-कुश्ती
सुयश नारायन जाधव-पैरा तैराकी
संदीप-पैरा एथलेटिक्स
मनीष नरवाल-पैराशूटिंग

ध्यान चंद पुरस्कार

ध्यानचंद पुरस्कार खेलों के विकास में आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है।
ध्यान चंद पुरस्कार-2020
खिलाड़ी का नाम-खेल का नाम

कुलदीप सिंह भुल्लर-एथलेटिक्स
जिन्सी फिलिप-एथलेटिक्स
प्रदीप कृष्ण गंधे-बैडमिंटन
तृप्ति मुरगुंडे-बैडमिंटन
एन. ऊषा    बॉक्सिंग
लख सिंह-बॉक्सिंग
सुखविंदर सिंह संधु-फुटबॉल
अजीत सिंह-हॉकी
मनप्रीत सिंह-कबड्डी
जे. रंजीत कुमार-पैरा एथलेटिक्स
सत्यप्रकाश तिवारी-पैराबैडमिंटन
मंजीत सिंह-नौकायन
स्वर्गीय सचिन नाग-तैराकी
नंदन पी बल-टेनिस
नेत्रपाल हुडा-कुश्ती

तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर पुरस्कार 2019

खिलाड़ी का नाम-श्रेणी
अनिता देवी-लैंड एडवेंचर
कर्नल सरफराज सिंह-लैंड एडवेंचर
टका तामूत-लैंड एडवेंचर
नरेन्द्र सिंह-लैंड एडवेंचर
केवल हीरेन कक्का-लैंड एडवेंचर
सतेन्द्र सिंह-वाटरएडवेंचर
गजानंद यादव-एयर एडवेंचर
स्वर्गीय मगन बिस्सा-लाइफ टाइम अचीवमेंट
 

मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी

इंटर-यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में कुल मिलाकर शीर्ष प्रदर्शन करने वाले  मौलाना अबुल कलाम आजाद विश्वविद्यालय को ट्रॉफी प्रदान की जाती है।
    मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी-2020
1. पंजाब यूनीवर्सिटी, चंडीगढ़
 
   

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार-2020

 
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2020 के लिए अनुशंसित संस्था
1. उभरती हुई युवा प्रतिभा की पहचान करना और उसे शिक्षित करना
1. लक्ष्य इंस्टीट्यूट 2. आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट
2. कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के जरिये खेलों को प्रोत्साहन
तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) लिमिटेड
3. खिलाडिय़ों को रोजगार और खेल कल्याण उपाय
एयर फोर्स स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड
4. विकास के लिए खेल
इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोट्र्स मैनेजमेंट (आईआईएसएम)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें