बुधवार, 2 सितंबर 2020

तर्कशक्ति (Reasoning) क्विज - 07

reasoning quiz in hindi

1. दिए गए विकल्पों में से विषम शब्द/अक्षर/संख्या/संख्या युग्म को चुनिए।
(अ) कुत्ता
(ब) बिल्ली
(स) बकरी
(द) शेर
2. तस्वीर में एक महिला की ओर संकेत करते हुए जतिन कहता है, ''वह, मेरे दादा की पत्नी की इकलौती बहू है।'' वह महिला जतिन से कैसे संबंधित है?
(अ) चचेरी बहन
(ब) मां
(स) बहन
(द) भांजी
3. एक अनुक्रम दिया गया है, जिसमें से एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से वह सही विकल्प चुनिए, जो अनुक्रम को पूरा करे।
जनवरी, मार्च, मई, ?

(अ) जून
(ब) अप्रैल
(स) अगस्त
(द) जुलाई
4. दिए गए विकल्पों में से विषम शब्द/अक्षर/संख्या/संख्या युग्म को चुनिए
(अ) 512
(ब) 841
(स) 576
(द) 289
5. एक अनुक्रम दिया गया है, जिसमें से एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से वह सही विकल्प चुनिए, जो अनुक्रम को पूरा करे।
2, 7, 16, ?, 46, 67

(अ) 26
(ब) 27
(स) 29
(द) 31
6. एक अनुक्रम दिया गया है, जिसमें से एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से वह सही विकल्प चुनिए, जो अनुक्रम को पूरा करे।
पवनटरबाइन, उत्पादन, बैटरीबैंक, ?, वितरण

(अ) वाष्प
(ब) टर्बाइन
(स) पानी
(द) हस्तांतरण
7. दिए गए विकल्पों में से संबंधित शब्द/अक्षर/संख्या को चुनिए।
बहादुर : कायर : : अपराधी : ?

(अ) भूखा
(ब) मासूम
(स) अभियुक्त
(द) अभियोगी
8. बुमरा, जग्गू, माही, युवी और सहवाग क्रिकेट खेलते हैं। सहवाग, युवी से ज्यादा किन्तु माही से कम रन बनाता है। बुमरा, माही से ज्यादा किन्तु जग्गू से कम रन बनाता है। कौन सबसे अधिक रन बनाता है?
(अ) युवी
(ब) बुमरा
(स) माही
(द) जग्गू
9. एक अनुक्रम दिया गया है, जिसमें से एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से वह सही विकल्प चुनिए, जो अनुक्रम को पूरा करे।
1, 7, 42, 210, 840, ?

(अ) 1240
(ब) 2640
(स) 1680
(द) 2520
10. दिए गए विकल्पों में से संबंधित शब्द/अक्षर/संख्या को चुनिए।
नेफ्रोलॉजी : गुर्दा : : मत्स्यविज्ञान : ?

(अ) मछली
(ब) मिट्टी
(स) शैवाल
(द) कीड़े
11. दिए गए विकल्पों में से विषम शब्द/अक्षर/संख्या/संख्या युग्म को चुनिए।
(अ) कार
(ब) हेलीकॉप्टर
(स) बस
(द) ट्रेन
12. दिए गए विकल्पों में से संबंधित शब्द/अक्षर/संख्या को चुनिए।
इराक : दिनार : : कोरिया : ?

(अ) पाउंड
(ब) येन
(स) डॉलर
(द) वोन
13. अमित उत्तर की ओर मुँह किए हुए है। वह 90 डिग्री दाएं मुड़ता है और 50 मी जाता है, फिर दक्षिण की ओर मुड़ता है और 50 मी जाता है और वहाँ से फिर दाएं मुड़ता है और 50 मी जाता है और फिर वहाँ से 50 मी उत्तर की ओर जाता है। वह अपने मूल स्थान से किस दिशा/स्थान में है?
(अ) दक्षिण-पश्चिम
(ब) मूल स्थान पर
(स) उत्तर-पूर्व
(द) उत्तर-पश्चिम
14. एक अनुक्रम दिया गया है, जिसमें से एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से वह सही विकल्प चुनिए, जो अनुक्रम को पूरा करे।
औंस, लीटर, गैलन, ?

(अ) सेंटीलीटर
(ब) किलोलीटर
(स) डेसिलीटर
(द) डेकालीटर
15. दिए गए विकल्पों में से विषम शब्द/अक्षर/संख्या/संख्या युग्म को चुनिए।
(अ) मेघालय
(ब) शिलॉन्ग
(स) दिसपुर
(द) गंगटोक

उत्तर - रीजनिंग क्विज - 07

1. (द), 2. (ब), 3. (द), 4. (अ), 5. (ब), 6. (द), 7. (ब), 8. (द), 9. (द), 10. (अ), 11. (ब), 12. (द), 13. (ब), 14. (द), 15. (अ)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें