शुक्रवार, 4 सितंबर 2020

सामान्य हिन्दी क्विज-20

सामान्य हिन्दी क्विज

सामान्य हिन्दी क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर


1. 'तिमिर' शब्द का विलोम है-
(अ) किरण
(ब) रंगीन
(स) रंगहीन
(द) आलोक
2. नीचे दिए गए शब्द युग्म में कौनसा त्रुटिपूर्ण है?
(अ) अनुग्रह-आग्रह
(ब) जड़-चेतन
(स) अनन्त-सान्त
(द) आकृष्ट-विकृष्ट
3. निम्नलिखित विकल्पों में से कौनसा शब्द 'उदार' का विलोम है-
(अ) अनुदार
(ब) कठोर
(स) अपव्यय
(द) निर्भय
4. 'बिजली' शब्द का पर्यायवाची नहीं है-
(अ) दामिनी
(ब) चंचला
(स) तडि़त
(द) वितुंडा
5. इनमें से एक शब्द 'मछली' का पर्यायवाची नहीं है-
(अ) मत्स्य
(ब) मीन
(स) जलोदरी
(द) शफरी
6. 'विष्णु' के लिए पर्यायवाची नहीं है-
(अ) शेषशायी
(ब) उपेन्द्र
(स) चक्रपाणि
(द) ऊर्मि
7. 'बहती गंगा में हाथ धोना' का सही अर्थ है-
(अ) अपना काम निकालना
(ब) अवसर का लाभ उठाना
(स) चातुर्यवृत्ति से काम निकालना
(द) पुण्य का कार्य कराना
8. 'अन्धे की लकड़ी' से तात्पर्य है-
(अ) अंधे की विशेष छड़ी
(ब) बैसाखी का सहारा
(स) एक ही सहारा
(द) कुमार्ग पर चलना
9. जिन शब्दों की उत्पत्ति का पता नहीं चलता, उन्हें कहा जाता है-
(अ) देशज
(ब) तत्सम
(स) तद्भव
(द) संकर
10. निम्नलिखित में से तत्सम शब्द का चयन कीजिए-
(अ) वर्षा
(ब) हाथी
(स) बारात
(द) आँसू
11. निम्नलिखित में से एक शब्द की वर्तनी अशुद्ध है-

(अ) कवियित्री
(ब) उज्ज्वल
(स) कवयित्री
(द) मोक्ष
12. निम्नलिखित में से शुद्ध शब्द है-
(अ) कूमुदिनी
(ब) कुमुदनी
(स) कुमदनी
(द) कुमुदिनी
13. निम्न में से एक ही वर्तनी शुद्ध है-
(अ) न्यौछावर
(ब) खिवैया
(स) निर्पेक्ष
(द) अनन्नास
14. निम्न में से कौनसा शब्द अमात्रिक है?
(अ) कारखाना
(ब) कलरव
(स) अमिताभ
(द) चहचहाना
15. 'व' का उच्चारण स्थान है-
(अ) ओष्ठ
(ब) कण्ठोष्ठ
(स) दन्त
(द) दन्तोष्ठ




उत्तर - सामान्य हिन्दी क्विज-20

1. (द), 2. (अ), 3. (अ), 4. (द), 5. (स), 6. (द), 7. (ब), 8. (स), 9. (अ), 10. (अ), 11. (अ), 12. (द), 13. (द), 14. (ब), 15. (द)

सामान्य हिन्दी के उपरोक्त प्रश्नों को क्विज फॉर्मेट में हल करने के लिए विजिट करें-

सामान्य हिन्दी क्विज-20

 

 

अन्य सामान्य हिन्दी क्विज - 

सामान्य हिन्दी क्विज-19

सामान्य हिन्दी क्विज-18

सामान्य हिन्दी क्विज-17 

सामान्य हिन्दी क्विज-16  

सामान्य हिन्दी क्विज-15 

 

1 टिप्पणी: